बादल छाए रहने से कल गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम

download-97
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान सुबह और दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। वहीं, शुक्रवार को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज हवा चल सकती हैं। जिससे पारे में गिरावट आ सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दिन के समय दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में बारिश होने के आसार है। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहने की आशंका हैं। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights