उझानी में हर्षोल्लास से निकली 100 वीं शीतला देवी शोभायात्रा, हुई पुष्पवर्षा
उझानी। नगर में 100 वीं शीतला देवी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई । शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह – जगह स्वागत किया । शोभा यात्रा में शामिल देव स्वरूपों का भक्तों ने जगह-जगह आरती बंधन किया। शोभायात्रा में केरल की काली, बाहुबली हनुमान ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। शोभायात्रा में शामिल अयोध्या के राम दरबार ने सभी का मन मोह लिया।

मंगलवार को कस्बा उझानी के मौहल्ला खेड़ापति में स्थित श्री शीतला माता मंदिर का शताब्दी वर्ष महोत्सव दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पारंपरिक भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के तयशुदा मार्गों पर बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में केरल की झांकी खाटू श्याम, बाहुबली हनुमान, काली अखाड़ा समेत सुसज्जित देव स्वरूप दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में अयोध्या का राम दरबार काफी दर्शनीय रहा। शीतला देवी शोभायात्रा का सभी धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह स्वागत किया और साथ ही द्वार लगाकर देव स्वरूपों एवं शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष व धर्म प्रेमियों को जलपान कराया । शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और आरती बंधन के बीच शोभायात्रा देर रात खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचकर समपन्न हुई।

इस अवसर पर शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, नीरज मिश्रा, त्रिलोकीनाथ बांगडा, राकेश वर्मा, रजनीश गुप्ता, विश्वनाथ वर्मा, संजय चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, संतोष गुप्ता, मनु मिश्रा, सिताब सिंह, श्याम यादव, वाचस्पति मिश्रा, संतोष वार्ष्णेय, शोभित,अमित सक्सेना, काका गुप्ता, जयपाल राठौड़, विनोद गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, कामेश, पूर्णिमा मिश्रा, निपूर्णा मिश्रा, प्रगति मिश्रा, शालिनी मिश्रा, मीना गुप्ता, रश्मी मिश्रा, कल्पना मिश्रा, नवरात्रि मिश्रा, अनीता गुप्ता, रानी वर्मा, रीना, प्र यम, शालिनी समेत बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे ।













































































