विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना जरूरी- योगी आदित्यनाथ

WhatsApp-Image-2024-04-02-at-6.51.44-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23,लोकसभा क्षेत्र बदायूँ का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित किया गया जिसको उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। सम्मेलन में बदायूं सदर, बिल्सी, बिसौली, सहसवान और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सब यहां पर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के बदायूं में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से आए हैं। उन्होंने बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य व आँवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रत्याशियों को आप सभी प्रबुद्धजनों का का समर्थन व आशीर्वाद मिले इसलिए हम यहां आए हैं। लोकसभा चुनाव में बदायूं में तीसरे चरण के मतदान में आपके लिए एक अवसर है कि इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य व धर्मेंद्र कश्यप के पक्ष में लोगों को जागरुक करें। हम सब जानते हैं इस बारे में कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मोदी जी ने देश को एक संकल्प के साथ अमृतकाल में जोड़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बन सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसीलिए हम आए हैं कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। उन्होंने कहा पहले तीन वर्ष में मोदी जी भारत को दुनिया की तीसरी महाशिक्त के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। विकसित भारत की यही आधारशिला होगा। उत्तर प्रदेश विकसित होगा तो बदायूं भी विकसित होगा। दो महीने पहले दातागंज में हम लोगों ने संयंत्र को स्थापित किया। तब भी मैंने कहा था कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित बदायूं आवश्यक है। उन्होंने कहा आपने मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल को देखा, सात साल के मोदी जी के मागदर्शन में बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। साल 2014 से पहले दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। कहीं आतंकवाद था कहीं नक्सलवाद था। देश का माहौल भयावह था। परिवारवाद के नाम पर देश को लूटा जा रहा था। देश को अपनी बफौती समझ रहे थे, उपद्ववियों को प्रशय दिया जाता था और देश के अंदर जब कोई आस्थावान रामजन्म भूमि के बारे में कहता था तो उस पर लाठी डंडों से प्रहार कर उसके मुंह को बंद करने का काम होता था। मुख्यमंत्री ने कहा दस साल में भारत का सम्मान बढ़ा, सीमाएं सुरक्षित हुईं, नक्सलवाद व आतंकवाद समाप्त हुआ है। गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ है। हर गरीब को आवास योजना, बिजली के फ्री कनेक्शन, राशन मिल रहा है। हर उस जरूरत को पूरा किया जा रहा है। इंफाट्रक्चर पर काम हुआ है। कंपोस्ट बायोगैस का प्लांट का उद्घाटन किया है। गंगा एक्सप्रेस वे भी उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है। लाखों रोजगार व नौकरी लेकर आएगी गंगा एक्सप्रेस वे। आपकी कनेक्टीविटी को बेहतर करेगी गंगा एक्सप्रेस वे। बदायूं से आप दिल्ली तीन घंटे में पहुंचेंगे। प्रयागराज जाना होगा तीन घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। समय की बचत भी होगी। औद्योगिक कलस्टर भी विकसित होगा। युवाओं को यहीं नौकरी मिलेगी। क्या ये सपा, कांग्रेस और बसपा के लोग कर पाते, नहीं कर पाते। इसीलिए हम आए हैं कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल मिले। क्योंकि मोदी जी ने वो काम किए जो असंभव लगते थे। वो मोदी जी ने संभव करके दिखा दिया। अयोध्या मे मंदिर बनवाया, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगवाया। देश और दुनिया अयोध्या आने के लिए तरस रहा है। यह परिवर्तन है और इस परिवर्तन को मोदी जी लाए हैं।उन्होंने कहा मोदी जी देश को आवश्यक हैं, क्योंकि ये चुनाव जिन मुद्दों पर लड़ा जाना है वो स्पष्ट हैं। ये चुनाव फैमिली फर्स्ट या नेशन फर्स्ट के बीच का है। ये चुनाव माफियाराज बनाम कानून व्यवस्था के बीच का है। आज उत्तर प्रदेश में जनता है चुस्त माफिया है पस्त।

इसीलिए चुनाव यह तय कतरेगा कि माफिया का राज होगा या कानून का राज होगा। चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारी होंगे दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी होगी। तुषिटकरण बनाम आम जनता की संतुष्टि का है। यह चुनाव स्वार्थ के परिवार व मोदी के परिवार का बीच होगा। क्योंकि मोदी जी का परिवार 140 करोड़ का मोदी जी का परिवार है।उन्होंने कहा मोदी की गारंटी भी गिनाईं माननीय मुख्यमंत्री जी ने मोदी की गारंटी गिनाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी आपने देखी होगी। किसान को सम्मान मिलना मोदी की गारंटी है। चार करोड़ गरीबों को छत मिलना मोदी की गारंटी है। राशन मिलना मोदी की गारंटी है। 10 करोड़ महिलाओं को उज्जला का सिलेंडर मिलना मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा अयोध्या में भगवान राम का पांच सौ साल बाद विराजमान होना मोदी की गारंटी है। इसलिए हम सब आपके बीच आए हैं, हमको देखना होगा कि एक तरफ कांग्रेस व समा का गठबंधन है। कांग्रेस के लोग व सपा के लोग प्रदेश के बारे में क्या नहीं बोलते थे। ये र्कफ्यू के समर्थक हैं। इनके समय में गुंडे बमबाजी करते थे। हमने कहा कि यूपी में अब हरहर बमबम होगा। इसीलिए हम आपसे कहने आए हैं, मोदी जी जिस नए भारत के रूप में हम सबको प्रस्तुत करना चाहते हैं, उस नए भारत के लिए हम सबको जुटना है। इसमें हमारे प्रबुद्धजनों की सबसे बड़ी भूमिका होने जा रही है। हमारा प्रबुद्धजन कैंपेन करेगा, तीसरे चरण में यहां मतदान है। तब तक मौसम गर्म होगा लेकिन हमें इसकी चिंता नहीं करनी है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जैसे ही भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय का नाम आया तो सपा के एक प्रत्याशी भाग गए और दूसरे भागने की तैयारी में हैं। अब तक दुर्विजय ब्रj क्षेत्र में चुनाव लड़ा रहे थे। अब खुद चुनाव लड़ रहे हैं। आप सबकी जिम्मेदारी बनती है, बदायूं के विकास के लिए इसको फिर से वेदों की धरती बनाने के लिए। भागीरथ की तपोभूमि है बदायूं। आप सबकी जिम्मेदारी है कि हम एक-एक जन को जागरूक करें कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी आपके आशीर्वाद और जनता के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। चुनाव में घर-घर प्रत्याशी आए यह संभव नहीं होता। चुनाव के बाद घर-घर बुलाइये। चुनाव तक आप सबको खुद दुर्विजय शाक्य और धर्मेंद्र कश्यप बनना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं वो मुझे अपने बेटे, भाई, भतीजे को मुझे सांसद बनाएं। मैं गरीब किसान का बेटा हूं। ये बीजेपी है जो मैं लोकसभा का प्रत्याशी हूं। वरना दूसरे दलों में प्रत्याशी बनने के लिए किसी को सैफई घराने में पैदा होना होता, कांग्रेस परिवार में पैदा होना होता।

मैं गरीब का बेटा हूं आपके अपने जिले का हूं। आधी रात को भी आवाज दोगे तो मैं खड़ा मिलूंगा। सात मई तक सभी लोग खुद को मोदी व योगी का परिवार, खुद को दुर्विजय मानते हुए घर-घर जाकर प्रचार करें। सात मई को भी घर-घर दस्तक देकर कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाने को कहा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, माध्यमिक शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रबुद्ध वर्ग का आभार जताया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की अध्यक्षता अंबेडकर सेवा समिति बदायूँ के अध्यक्ष भीमसेन सागर ने की। मंच संचालन जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ देवदत्त शर्मा और शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया। आज सपा, बसपा छोड़कर आये कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के मंच पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख वजीरगंज धीरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन रूदायन रज्जन लाल सागर, जिला पंचायत सदस्य अनेश पाल यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश पाल यादव, अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा डॉ. वीरपाल सिंह कल्लू, गुन्नौर के सरदार प्रताप सिंह, भूदेव सिंह, पप्पू सिंह, नदीम खान को सदस्यता ग्रहण करने पर मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। इस मौके पर मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, सदस्य विधान परिषद महाराज सिंह, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, मनोज मसीह, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights