प्राथमिक विद्यालय में”परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम हुआ,मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

WhatsApp-Image-2024-04-01-at-8.18.32-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन नगर क्षेत्र बदायूं में सत्र 2023 -24 के समापन व सत्र 2024- 25 के शुभारंभ की पावन बेला पर विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शीर्षक था “परीक्षा फल”वितरण। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाअधिकारी(नगर) रमेश चंद्र जौहर जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कहा जाता है कि दुनिया सिर्फ “परिणाम को पुरस्कार देती है कोशिशों को नहीं “आज बड़े हर्ष का विषय था, कि जिस परिणाम को पाने के लिए हमारे सभी बच्चे पूरे वर्ष भर कोशिश कर रहे थे ,वह शुभ घड़ी आ गई, और जैसी जिसने कोशिश की थी ,उसको उसी हिसाब से परिणाम मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कक्षा 1,2,3,4,5 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र) रमेश चंद्र जौहर जी व एआरपी- अंग्रेजी प्रभात कुमार जी, एवं एआरपी गणित अब्दुल अजीम जी व एआरपी हिंदी कामेंद्र जी एवं द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों को परीक्षा फल वितरित किया गया,साथ ही शासन से प्राप्त नवीन सत्र 2024-25 हेतु पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी उपरोक्त सभी महानुभावों द्वारा किया गया, इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रिया बंसल द्वारा मां सरस्वती का पूजन ,वंदन ,अर्चन कर व नवीन सत्र हेतु समस्त नवीन पंजिकाओं का भी पूजन कर नवीन सत्र हेतु मंगल कामना की गई व नये सत्र में बच्चों का रोली तिलक व गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में डी.एल.एड. प्रशिक्षु कुमारी प्रियांशी प्रकाश, कुमारी स्नेहा सिंह इंजी.रचित बंसल, कुमारी ईशिका बंसल व भोजन माताओं के अलावा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे ।अंत में प्रधानाध्यापिका प्रिया बंसल द्वारा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन रजनीश मिश्र ने किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights