मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Chhattisgarh

पत्रकारिता लोकतंत्र की माता है, इसकी शुचिता व सम्मान बचाना सर्वोपरि- डॉ राजाराम त्रिपाठी

April 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ । जर्नलिस्ट यूनियन का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह इसी रविवार को भिलाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के आए सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ बलदेव भाई शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता :अखिल भारतीय किसान महासंघ’ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा एवं कल्याण महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा मंच पर उपस्थित थे।मुख्य अतिथि की आसंदी से कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनता का विश्वास और ताकत बरकरार रखते हुए आम आदमी की आवाज़ बने रहना चाहिए। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय किसान महासंघ (आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने अपने सामाजिक जीवन में सबसे पहले शुरुआत पत्रकारिता से ही की थी, परिस्थितियों के कारण बाद मे भले ही खेती किसानी का व्यवसाय अपना लिया, परंतु कलम से उनका नाता आज भी नहीं टूटा है । आगे उन्होंने कहा आज पत्रकार का कार्य सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पत्रकारिता सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। ध्यान रहे कि पत्रकारिता को लोकतंत्र की माता कहा गया है। इसलिए इसकी शुचिता व सम्मान बचाना हम सब का सर्वोपरि दायित्व है।विशेष अतिथि के रूप मे डॉ सुधीर शर्मा ने ‘पत्रकारिता एवं वर्तमान चुनौती’ विषय पर विस्तार से अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम की दूसरे चरण में भव्य-सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत पत्रकारिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा का एवं कृषि-नवाचार तथा बस्तर के जनजातीय समुदाय की दीर्घकालिक विशिष्ट सेवा हेतु डॉ राजाराम त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रो डॉ सुधीर शर्मा को शिक्षण व संपादन, प्रकाशन तथा पुलिस के तीन उच्चाधिकारियों को कानून व्यवस्था को कायम रखने में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। तत्पश्चात हल्बी भाषा के विशेषज्ञ डॉ अखिलेश त्रिपाठी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही लम्बे समय से पत्रकारिता की सेवा मे संलग्न पत्रकारों को विशेष विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का एवं समाजसेवी संगठनों नागरिकों का भी सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व मे यह अति सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन डीपीएस दुर्ग की व्याख्याता शुचि-भवि ने किया। कार्यक्रम मे प्रदेश भर से आए 300 से भी अधिक पत्रकारगण तथा समाजसेवी संगठन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights