बरेली के रेडिसन होटल में पत्रकारों ने जमकर फूलों की होली खेली,खूब की मस्ती,झूमे,नाचे,गाये

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-16.41.41
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। में रेडिसन करेगा होटल का विस्तार बरेली। बरेली में आर एम एस ग्रुप के 5 सितारा होटल रेडिसन में प्रबंधन ने शहर के पत्रकारों को आमंत्रित कर होटल के विस्तार की जानकारी दी और फूलो की होली के साथ सभी को गुलाल भी लगाया । होटल के प्रबंध निदेशक मेहताब सिद्दीक़ी ने अपने को होटल कार्यकर्ता की संज्ञा देकर पत्रकारों का तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया। आर एम एस ग़्रुप के प्रबंध निदेशक महताब सिद्दीकी ने बताया कि होटल विस्तार का लगभग 100 करोड़ रुपए का एम ओ यू साइन भी हो चुका है। होटल में तीन बड़े मल्टी पर्पज हाल बनाए जायेंगे ताकि तीन विभिन्न शादी, सेमिनार आदि के कार्यक्रम एक साथ किए जा सकें। उन्होंने कहा कि होटल आप सभी के सहयोग से प्रगति कर रहा है। हमारा हर व्यक्ति के बजट के अनुसार उसको खुशी के साथ उसके समारोह को करने का प्लान बना हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

होटल लान में होली मिलन कार्यक्रम कर मीडिया को एक मंच पर लाने का काम किया । होटल में पारम्परिक तरीके से एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया और फूलों की होली खेल एक दूसरे के गले मिले। मेहताब सिद्दीक़ी, अमित नारायण शर्मा, प्रांजल सचदेवा, ज़ाकिर, तनवीर हसन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। संगीत लहरी एवम होली गीतो ने उपस्थित पत्रकारों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने फूलों की होली खेलकर मस्ती की । कार्यक्रम में उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, जनार्दन आचार्य, धर्मेंद्र रस्तोगी, निर्भय सक्सेना आदि ने विचार रखे। अशोक शर्मा लोटा ने होली की कविताएं से लोगो को गुदगुदाया। कृष्ण गोपाल राज, वीरेंद्र कुमार अटल, मनीष अग्रवाल, अशोक शर्मा, पुत्तन सक्सेना, ललित कुमार, विजय सिंह, चंदेलजी, दीपक गंगवार, शंकर लाल, अजय मिश्र, विवेक मिश्र, करुणानिधि, विशाल गुप्ता, अयाज, तनवीर, समी खान, लिटिल गुप्ता, अनूप मिश्रा, अरविंद कुमार, दीपक शर्मा, कुमार विनय आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights