एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व हर्षाेल्लास व श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-16.32.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व हर्षाेल्लास, श्रद्धाभाव व शालीनता के साथ मनाया गया।
आज होली का पावन पर्व हर्षोल्लास, श्रद्वाभाव व शालीनता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कवितावाचन व सांस्कृकि कार्यक्रमों द्वारा इस रंग विरंगे त्यौहार को और आकर्षक बना दिया। विद्यालय के कला विभाग द्वारा होली के पर्व से सम्बन्धित पोस्टर्स लगाकर पर्व की शोभा को बढ़ा दिया। होली के पल को खास बनाने के लिए विद्यालय के प्रबन्धतन्त्र ने खास इन्तजाम कर रखा था। कार्यक्रम का प्रभारंभ होली पूजन के साथ हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मिनाक्षी शर्मा व शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह उपस्थित थे।
कक्षा 1 के विद्यार्थी नितिन व प्रियल ने कविता के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा 1 की छात्रा अन्वी वाष्र्णेय ने होली पर अंग्रेजी में अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 1 की छात्राएं इशिता व मिशका ने अपनी सुंदर पस्तुति कविता के माध्यम से दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

के0जी0 के विद्यार्थी द्वारा होली के सन्दर्भ में सुन्दर कविता ज्योतिका अरोरा व तय द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रस्तुत मनोहारी थी। वैष्णवी ने होली पर अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 1 के विदयार्थियों अवनि आजाद व रिदय भाटिया ने अंग्रेजी में कविता की सुन्द्रर प्रस्तुति दी। कविता प्रस्तुतिकरण को सभी ने सराहा। एन0सी0 के छात्र युगांश अग्रवाल ने हिंदी में कविता की मनोहारी प्रस्तुति दी। कक्षा 2 के छात्र दिव्यांश अधिकारी ने संस्कृत में श्लोक वाचन किया। गुरलीन ने उसका हिंदी अर्थ बताया। कार्यक्रम प्रभावशाली रहा। अभ्युदय व इप्सा कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने हिंदी में कविता वाचन की मनोहारी प्रस्तुति दी। होली क्यों मनाई जाती है? इस विषय पर अंग्रेजी में अपने विचार अक्षिता साहू कक्षा 3 ने प्रस्तुत किए। हिन्दी में इसी विषय पर अपने विचार कक्षा 3 की आराध्या सिंह ने प्रस्तुत किए। सिम्मी नाजिर, मंतशा रिया वैश्य व सिमरन वर्मा के नेतृत्व में अंचित, अनिमेश, अरनव, नित्या, अदिती, उमम व अभ्युदय द्वारा एक नाटक होली पर प्रस्तुत किया गया। इसमें हिरण्यकश्यप की भूमिका अरनव शर्मा ने होलिका की भूमिका नित्या सिंह ने व प्रहलाद की भूमिका सिद्वार्थ ने निभाई। कहानी का सूत्रधार अदिती चैहान व उमम हसन न किया।
सुगंधी जौहरी व माला गुप्ता के निर्देशन में आध्या, अवलीन, युगांश द्वारा होली गीत ’अवध में होली खेले राम’ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि अधिकांश विद्यार्थी होली की पारम्परिक वेश-भूषा में थे। विद्यार्थियों ने गुलाल व फूलों होली खेलकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ा दिया। बच्चों की वेश-भूषा व नृत्य ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। युगांश अगवाल ने श्रीकृष्ण की भूमिका का निर्वाह किया। आजा व्रज में होली है रे रसिया के गान की धूल समस्त वातावरण को रंगीन बना दिया। इस धुन पर सभी ठुमक उठे। बच्चों के खुशी का का पारावार नहीं था। विद्यालय के चेयरमैन, चेयरपर्सन, निदेशक, निदेशिका, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या, शैक्षणिक प्रमुख ने बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गुलाल के साथ होली खेली। बच्चों ने भी सभी को गुलाल लगाया। इस भाइचारे के पर्व पर विद्यालय के प्रबन्धतंत्र ने सभी को होली की बधाई दी।


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका नंदिता अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रसंशा की उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली समस्त शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद दिया। संयोजिका शशि शर्मा की भी प्रसंशा की। कार्यक्रम की उद्घोषिका सिमरन व रिया वैश्य थी। कार्यक्रम के अन्त में सभी को होली के प्रसाद के रूप में गुझिया व चिप्स आदि वितरित किए गए। कला विभाग की रचना यादव, अंकिता सिंह व मनोज सक्सेना का साज-सज्जा में सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights