बदायूँ में दो बच्चों की गर्दन काट कर हत्या, एनकाउंटर मे आरोपी को मौत के घाट उतारा

Screenshot-2024-03-19-230128
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दो सगे भाइयों की उनके घर में चाकू और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने तीसरे भाई को मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह भाग आया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने चेहरे पर खून लगाया। पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा हत्या करने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मंडी चौकी पर पेट्रोल डालकर प्रदर्शन किया।

वहीं, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी जावेद को ढेर कर दिया गया है। वहीं, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। दो खोखों में आग लगा दी। पथराव किया। आसपास तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बवाल के दौरान डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पूरा समय घटनास्थल पर रहे। हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार रुद्रपुर में रहकर ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी और तीन बेटे आयुष (10), आहन प्रताप (6) और पीयूष घर पर रहते हैं। मंगलवार देर शाम विनोद कुमार के घर के पास सड़क पार नाई की दुकान चलाने वाला जावेद उनके घर पहुंचा। छत पर गया। आयुष और आहन प्रताप की छुरे और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी।

लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। भीड़ मंडी चौराहे से हटकर हत्यारोपी की दुकान पर पहुंची। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। भीड़ वहां से चली गई। फिर मंडी चौराहा और आवास विकास के खोखों में आग लगा दी। परिजन घर से शव नहीं उठने दे रहे थे। केंद्रीय पुलिस बल पहुंचा। तब जाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एक व्यक्ति द्वारा दो बच्चों की उनके घर में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। आक्रोशित भीड़ ने खोखों में आग लगाई थी। उन्हें समझा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है- मनोज कुमार, डीएम

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights