मदर एथीना स्कूल में बेबी शो 2024 भव्य रूप में हुआ,बच्चों ने किया सभी को मोहित

WhatsApp-Image-2024-03-18-at-18.38.14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज दो वर्ष से पाँच वर्ष तक के छोटे-छोटे कर्णधारों को माँ के आँचल के साथ-साथ बाहरी दुनिया के रंगों तथा करतबों की अनुभूति करते हुए उसके साथ मस्ती कर अपने भावों की अभिव्यक्ति करने के लिए ‘बेबी शो 2024’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के साथ-साथ निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वह्न करने हेतु विद्यालय के ही उन पूर्व विद्यार्थियों डॉ0 कुमार वासु, डॉ0 देवांश यादव, डॉ0 नुरूल एवं बरेली से डॉ0 विशेष सिंह को आमंत्रित किया गया जो कि वर्तमान में डॉक्टर के रूप में बदायूँ एवं बरेली जिले में सेवा करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा डॉ0 रूपम अमित (अस्सिटेंट प्रोफेसर) एवं डॉ0 सना (बी0डी0एस) की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सबसे पहले कक्षा-10 की छात्राओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य, प्लेगु्रप के विद्यार्थियों द्वारा एक नृत्य एवं विद्यार्थियों द्वारा योगा की मनमोहक तथा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

तत्पश्चात् ‘बेबी शो’ कार्यक्रम के अंतर्गत दो से तीन, तीन से चार एवं चार से पाँच वर्ष के विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित करते हुए उनके लिए विविध प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें कि विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ जिले के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग कर अपने-अपने करतबों से सभी को सम्मोहित कर दिया। विजयी प्रतिभागियों को विशेष उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों एवं आगंतुकों द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा व सराहना की गई। सभी अभिभावक अपने बच्चों के द्वारा किए गए प्रयासों एवं परिणामों को देखकर अत्यंत आह्लादित एवं प्रसन्नचित्त दिखाई दे रहे थे और साथ ही विद्यालय के इस प्रयास एवं आयोजन की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights