9 विधानसभाओं के 2 लोकसभा में 36 लाख से अधिक मतदाता, ये तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
March 17, 2024By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक जून को गोरखपुर सदर व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा और 36, 32, 946 मतदाता वोट डालेंगे। जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब 24538 नए मतदाता बढ़ गए हैं। इसके लिए 2064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान ये जानकारी साझा की।बताया कि, शनिवार को चुनावों की तारीख तय होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस बार चुनाव में 19,54,088 पुरुष मतदाता और 16,78,599 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता गोरखपुर सदर विधानसभा में 4,68,209 एवं सबसे कम मतदाता चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में 3,55,437 मतदाता हैं।इसके अलावा जिले में 259 थर्ड जेंडर मतदाता बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर पिपराइच विधानसभा क्षेत्र 44 एवं सबसे कम चिल्लूपार में छह हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश के मुताबिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का गठन कर लिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्टि्रक में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।वहीं, पहली बार 40,007 हजार मतदाता गोरखपुर में पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है 25131 है। 66,843 मतदाता 80 वर्ष से उपर के हैं। नामांकन के पांच दिन पहले तक बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट करवाने के लिए आवेदन करना होगा। मतपत्र लेकर कर्मचारी घर जाएंगे, वोट डलवाएंगे। कुल मतदाता : 3632946, पुरुष मतदाता : 1954088, महिला मतदाता : 1678599, थर्ड जेंडर : 259 सर्विस मतदाता : 8628, कुल मतदान केंद्र : 2064, कुल मतदान स्थल : 3678,जोनल मजिस्ट्रेट : 32, सेक्टर मजिस्ट्रेट : 293,।