मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कोरोना रोगियों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंचा, 24 घंटे में 138 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले

April 17, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं में कोरोना रोगियों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंचा,जिले में अब तक मिले 5010 कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 138 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले
जिले में 688 एक्टिव कोरोना पाजीटिव केस
एल-2 अस्पताल में 13 रोगी भर्ती, आज 26 रोगियों को किया डिस्चार्ज
614 कोरोना संक्रमितों को घरों में किया गया क्वारंटीन
बदायूं में अन्य जनपदों के 16 कोरोना संक्रमित मिले
जिले में आज 2498 लोगों की कोरोना जांच कर सैंपल लिए गए
जिले में 138 कोरोना संक्रमितों में 28 शहर में मिले और शेष केस उपनगरों में मिले हैं।
आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि शहर में 28 पाजीटिव केस किस इलाके के हैं, आपके आसपास लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, अब तो आप सावधान हो जाइए, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले, जब भी घर से बाहर निकले तो बगैर मास्क के सड़क पर नहीं निकले, दो गज की दूरी और सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहे। संडे कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू का ईमानदारी से पालन करें।
शहर में आज 28 पाजीटिव केस मिले हैं। शहर की मधुवन कालोना में दो केस, सिविल लाइन में चार केस, मोहल्ला पटियाली सराय में दो केस, इंदिरा चौक पर एक केस, मोहल्ला सोथा में दो केस, आवास विकास में चार केस, कटरा ब्राहमपुर में एक केस, शिवपुरम में दो केस, विजय नगर में एक केस, लावेला चौक पर एक केस, जोगीपुरा में दो केस,एनआईसी में एक केस, गणेश विहार में एक केस, गणेशपुरी में दो केस, मोहल्ला कूंचा पांडा में एक केस, होमगार्ड दफ्तर में एक पाजीटिव केस मिला है।
आइये अब आपको जिले के उपनगरों और ग्रामीण अंचल में कोरोना पाजीटिव केस के बारे में विस्तार से बताते हैं, दातागंज में आठ केस, जिसमें से दातागंज नगर में पांच केस, नानी टिकन्ना में एक केस, डहरपुर में एक केस, मर्सेना में एक केस, बिसौली में 12 केस मिले हैं, जिसमें से नगर में छह केस, मई में दो, भटपुरा में एक, ठकुरान में एक केस, तहसील कालोनी में एक केस, होली चोक पर एक केस मिला है, इस्लामनगर में सात केस मिले हैं, जिसमें से अल्लेहपुर में तीन, रामनगर में एक, कुंदनपुर में एक, रुदायन में एक केस, फिरोजपुर में एक केस, जगत ब्लाक में 09 केस मिले हैं, जिसमें से नगलाशर्की में दो, जगत में एक, मर्रई में एक केस, किसरुआ में एक केस, नवादा में चार केस, म्याऊ में एक केस, ककराला में एक केस, सहसवान के सैफुल्लागंज में एक और नसरुलागंज में एक केस मिला है, सलारपुर में 09 केस मिले हैं, जिसमें से सल्लननगर में एक, राफियाबाद में एक, बिनावर में एक, पुठी में एक, बिहारी गौटिया में एक, औरंगाबाद में दो, ढका गौटिया में एक,मुझियाना में एक केस मिला है।
आज सबसे ज्यादा केस उझानी ब्लाक में मिले हैं, यहां आज 28 केस मिले हैं, जिसमें से उझानी के अयोध्यागंज में तीन केस, साहूकार में दो केस, मेडिकल कालेज में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो केस,मिल कालोनी में दो केस, उझानी में चार केस, दिहोर में दो केस, नझियाई में एक, संजरपुर मे एक केस,भर्राटोला में एक केस, कूढ़ानर्सिंगपुर में दो केस, कुरऊ में एक केस, उसावां ब्लाक में 16 केस मिले हैं, जिसमें से उसहैत में छह केस,उसावां में चार केस, हरेंडी में दो केस, मिल्किया में एक केस, वार्ड पांच में एक केस, सरेली में एक केस, सरनामई में एक केस मिला है। बजीरगंज ब्लाक क्षेत्र में सात केस मिले हैं, जिसमें से हथरा में एक, वार्ड दो में एक, सैदपुर में एक, अलीगंज में एक,अखतरा में दो, बीरमपुर में एक केस मिला है। अंब्यिापुर ब्लाक में 10 केस मिले हैं, जिसमें से बिल्सी में पांच केस, रिसौली में चार, नारायणगंज में एक केस मिला है। आसफपुर ब्लाक क्षेत्र में चार केस मिले हैं, जिसमें से बिजौरी में दो केस, दबतोरी में एक, आसफपुर में एक केस मिला है। जिले के आज 43 सेंटरों पर 2231 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया है।
एसकेएस 24 न्यूज चैनल आपसे अपील करता है कि आप बगैर मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोने की आदत बनाएं, नाइट कर्फ्यू और संडे कर्फ्यू के साथ सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पूरी ईमानदारी से पालन करते रहे। तभी आप और आपका परिवार कोरोना से बच सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights