अर्ध-शाकाहारी आहार या सेमी-वेजिटेरियन डाइट आपकी सेहत को फायदे पहुंचाती है

download-23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। प्लांट बेस्ड डाइट आजकल कई लोगों की पसंद बन चुकी है। बेशक इसके कई फायदे भी हैं, लेकिन चूंकि इसमें पूरी तरह से मांस का सेवन छोड़ना पड़ता है, ऐसे में अगर आप भी इस कारण से इस डाइट को फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन लेकर आए हैं। यह है फ्लेक्सिटेरियन डाइट, जिसे सेमी-वेजिटेरियन डाइट भी कहते हैं। इसमें ज्यादातर फूड प्रोडक्ट्स प्लांट बेस्ड ही होते हैं, लेकिन इसके साथ आपको कम मात्रा में चिकन, अंडा, फिश और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की भी छूट होती है। आइए जान लीजिए इसके बारे में। यह सेमी-वेजिटेरियन डाइट में गिनी जाती है, जिसमें आपको प्लांट-बेस्ड फूड्स पर तो फोकस करना ही है, लेकिन साथ ही आप अंडा, मीट, फिश और डेयरी यानी एनिमल ड्राइव्ड फूड प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इस तरह की डाइट में न तो आप वीगन कहलाते हैं, और ना ही शाकाहारी। बता दें, कैलोरीज और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने के साथ-साथ ये डाइट आपकी हार्ट हेल्थ को कई फायदे पहुंचाती है। वीगन या शाकाहारी खानपान की तुलना में फ्लेक्सिटेरियन डाइट, सेहत के लिए फायदेमंद चीजों से परहेज करने को नहीं कहती है। प्लांट बेस्ड डाइट पर फोकस रखने के बावजूद इसमें आप मीट का सेवन भी कर सकते हैं। इस तरह की डाइट लेने के लिए जरूरी है, कि आप दाल, बीन्स और प्रोटीन से भरपूर सभी चीजों को खाएं। साथ ही, इसमें आपको तरह-तरह के नट्स जैसे- तिल, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और अखरोट आदि का भी सेवन करना होता है, जिससे शरीर को पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स मिलते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस तो करते ही हैं, साथ ही बॉडी को जरूरी फैटी एसिड भी मिल जाते हैं। इस सेमी-वेजिटेरियन डाइट में आपको एक दिन में फल-सब्जियों के बड़े हिस्से और साबुत अनाज आदि को खानपान में शामिल करना चाहिए। हालांकि शुरुआत में हफ्ते के दो दिन और आगे चलकर चार-पांच दिन में एक बार यानी धीरे-धीरे मीट के बगैर रहने की सलाह भी दी जाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights