मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आठ हजार युवाओं को मिला जॉब ऑफर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चयनित युवाओं को दिए सर्टिफिकेट

March 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कौशल महोत्सव रोजगार मेले का समापन हुआ। मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार से युवाओं के बेहतर भविष्य व उनके परिवार की जीवन शैली में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद के साथ माता-पिता का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम समापन में रक्षामंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशार, मुख्य संयोजक नीरज सिंह मंच पर मौजूद रहे।कार्यकम संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि पिछले साल पांच हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई। इस बार आठ हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न पदों पर जॉब ऑफर दिये गये। युवाओं को बेहतर रोजगार मिले इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब युवा नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बनेंगे। रोजगार मेले में लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के युवा उमड़े। अमेजॉन, एग्रो, जिओ, एसबीआई कार्ड बजाज, कैपिटल, फि्लपकार्ट एक्सिस बैंक, हुंडई मोटर, इंडिगो, डोमिनोज, लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल, मैक्स लाइफ श्रीराम फाइनेंस, वी-मार्ट जैसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। एनएसडीसी के अनुसार, पहले दिन 8500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 5541 का पंजीकरण जबकि 2748 से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आयोजन के लिए एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स, ग्रेजुएट, इंटरमीडिएट और हाईस्कूल सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं ने पंजीकरण कराया। यह मेला पीएमकेके, पीएमकेवीवाई, अप्रेंटिसशिप और कई कौशल विकास योजनाओं से संबंधित उम्मीदवारों के लिए भी खुला रहेगा।विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विप्रो और भारती एयरटेल जैसी नामी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका है। विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि विप्रो एचआर सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर 3.08 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए, बीएचएम, बीजेएमसी और बीएससी (गणित ऑनर्स, सांख्यिकी ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीएससी-कंप्यूटर साइंस और बीएससी-आईटी को छोड़कर) के छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक forms.gle/GUKKMFdKtFAmrBaQ6 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विप्रो में तीसरे चरण के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन 18 व 19 मार्च को लविवि के अभियांत्रिकी संकाय में किया जाएगा। वहीं भारती एयरटेल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर 4.5 लाख प्रतिवर्ष पैकेज के लिए एमबीए की छात्राएं दिए गए लिंक forms.gle/YqeVD7TLeXDVZveq6 पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights