मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डिजिटाइजेशन के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायको को दिया

March 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य को डिजिटाइजेशन के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्त मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष पत्राचार एवं व्यक्तिगत रूप से रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों से डिजिटाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवम उन्होंने कहा कि जो भी खामियां इसमें आ रही है निश्चय ही इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया की खामियों के कारण यदि आप लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो निश्चय ही आप लोगों की बात सरकार के समक्ष रखी जायेगी।उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष पत्राचार के माध्यम से प्रेषित करेंगे। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा की शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है और उसकी संगठन के माध्यम से जो भी मांगें आई हैं निश्चित रूप से वह सरकार में शिक्षकों के मांगपत्र पर चर्चा करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अतिरिक्त बीएसए स्वाती भारती के माध्यम से उक्त ज्ञापन महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवम राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ को भी दिया गया तथा से स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक की शिक्षकों की मांगें नहीं मान ली जाती तथा व्यवहारिक समास्यों का समाधान नहीं कर लिया जाता तब तक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डिजिटाइजेशन का मुखर विरोध करेगा कोई भी शिक्षक टैबलेट का प्रयोग नहीं कराएगा। जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी जी ने कहा कि महानिदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा जो अव्यावहारिक आदेश जारी किया गया है और टैबलेट उपयोग न करने की स्थिति में शिक्षकों पर कार्रवाई की बात की गई है वह अत्यंत निंदनीय है। जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि अध्यापकों को पहले हाफ डे लीव, 35 EL, 15 PL दी जाएं एवम अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए । जिला सह संयोजक सोनी गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों को अटेंडेंस के लिए 15 मिनिट की अवधि निर्धारित की गई है उसे बढ़ाकर 30 मिनिट किया जाए एवम महीने में कम से कम 60 मिनिट लेट अराइवल की सुविधा दी जाए।जब तक शिक्षकों की ज्ञापित समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक संगठन डिजिटाइजेशन का पूर्ण रूप से विरोध करेगा और टैबलेट का उपयोग नहीं करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बजीरगंज धीरज शर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष अंवियापुर मुकुल राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी लखेंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जगत आदेश कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर प्रदीप गुप्ता इसके अतिरिक्त उमेश गंगवार,अंकुश गुप्ता, सुभम वसिष्ठ, मयंक शर्मा, शिखर मिश्रा, मो . अखलाक आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights