जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी की मासिक बैठक आयोजित

WhatsApp-Image-2024-02-28-at-19.09.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी सुलभ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मासिक बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कमेटी के सदस्यों को बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत पी0डब्लू0डी0 आइकन, स्वीप आईकन एवं दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को समावेशी एवं सहभागी बनाने हेतु मतदान केन्द्र तथा प्रत्येक मतदेय स्थल को दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए सम्पूर्ण सुविधाओं सहित सुलभ बनाने के लिए कार्ययोजना का निर्माण तीन दिन के अन्दर कराया जाये और जनपद में स्थापित ईएलसी द्वारा, महाविद्यालयां, इण्टर कालेज, अन्य शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत् दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा पी0डब्लू0डी आइकन, स्वीप आइकन, जनपद स्तर पर सक्रिय रूप से क्रियाशील दिव्यांगजन संगठनों के माध्यम से जनपद के समस्त मतदाताओं को मतदान हेतु व्यापक रूप से जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रेरित करने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करके मतदाताओं को जागरूक किया जाये एवं जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेला, हॉट बाजार, प्रदर्शनी आदि में सामूहिक कार्यक्रमों में व्यापक रूप से योजना बनाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम किया जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु विस्तृत रूप से रणनीति तैयार कर कार्ययोजना जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एस0खान, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 प्रवेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, डी0पी0आर0ओ0 श्रेया मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय राम, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 मुनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष दिव्यांग एकता कमेटी सदाकत खान, अयूब खान पी0डब्लू0डी0 आइकन उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन सहप्रभारी स्वीप सरवर अली ने किया। डा0 पंकज शर्मा, संजीव कुमार सिंह गौर, सत्यप्रकाश अग्निहोत्री, सुशील सक्सेना, फिरोज अहमद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights