पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा

WhatsApp-Image-2024-02-27-at-20.04.12-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आज दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हिन्दु भाईयों के वोट को सहेज के ना रख पाना व मुस्लिम लीडरशिप को बहुत खूबसूरत अन्दाज से खत्म करना, आम मुसलमान की जायज बातों पर पार्टी की तरफ से कोई आवाज ना उठाना, मुसलमान वोट की कद्र, कीमत, एहमियत को पार्टी में कम समझना, मुसलमान के सियासी जज्बातों, सियासी हिस्सेदारी के साथ इंसाफ ना करना, गठबन्धन के साथियों से बेहतर Cordination ना रख पाना व सच कहने वाले नेता व कार्यकर्ताओं की बात को नजर अन्दाज करना एवं पार्टी का ओवर कॉन्फिडेन्स लगातार पार्टी को खोखला व कमजोर कर रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी संर्घष के नाम पर फेसबुक, टिवटर, फोटो सेशन तक रह गयी है, कई सालों से जनता के मुद्दे पर कोई धरना प्रदर्शन ना करना भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। यही वजह है कोई भी चुनाव नजदीक आते ही पार्टी को गठबन्धन का सहारा लेना पड़ता है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा क्या मुसलमान का काम अब पार्टी में सिर्फ पोस्टर लगाना, नारे लगाना, कुर्सिया बिछाना, और टैण्ट बिछाना बचा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आखिर मुसलमान कब तक पार्टी में टिकट का मोहताज रहेगा 14 फरवरी को हमने आपको P.D.A के मुताबिक राज्यसभा के तीन प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी मुसलमान बनाने की गुजारिश की थी, जिसको नजर अंदाज कर दिया गया। पार्टी के MY फेक्टर में (M) के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। जबकि प्रदेश का मुसलमान तमाम जुल्म और सितम के बावजूद आपके साथ खड़ा है। आने वाले MLC के चुनाव में कम से कम दो मुसलमानों को प्रत्याशी बनाना चाहिये। आगामी लोकसभा चुनाव में भी 20 प्रतिशत मुसलमान के हिसाब से पार्टी में टिकट दिये जाने चाहिये।उन्होंने कहा कि सन् 2022 में विधानसभा के चुनाव में मुसलमान के सर्वाधिक वोट के बावजूद पार्टी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इसीलिए 2022 के चुनाव के बाद मुसलमान वोट का रूझान सपा से हट गया था, जिसका नतीजा 2023 के नगर निकाय चुनाव में देखने को मिला। मुसलमान का रूझान सपा से हटकर कांग्रेस की तरफ दिखाई देने लगा था। इसलिए मुसलमान की नाराजगी से बचने के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया गया है। हमें गठबंधन से कोई ऐतराज नहीं है. पार्टी ने 2017 में भी कांग्रेस से गठबंधन किया था। कुल 47 सीटे पार्टी जीती थी।पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा गठबंधन सिर्फ मुसलमान वोट को रोकने के लिए किया जाता है। गठबंधन करके मुसलमान की अनदेखी पार्टी यह सोचकर और करती है कि “मुलसमान वोट अब जायेगा कहाँ।” गठबंधन करके पार्टी मुसलमान का वोट बिना मजबूत मुसलमान लीडर के लेना चाहती है।

पार्टी को चापलूस व कमजोर मुसलमान नेता पसन्द आते हैं, जो दिल्ली और लखनऊ के आदेश के मुताबिक मुसलमान को सियासी जहनी गुलाम बनाकर उन्हें गुमराह कर सके। जो तेजतर्रार और मजबूत मुसलमान नेता जो मुसलमान की आवाज पार्टी में वेबाकी से उठाते है, उनका एक-एक करके सियासी कत्ल किया जा रहा है। जैसे:- सलीम शेरवानी साहब (पूर्व केन्द्रीय मंत्री) को तीसरी बार टिकट देने के नाम पर पार्टी की तरफ से धोखा मिला।उन्होंने कहा आजम खां साहब (पूर्व केबिनेट मंत्री) व उनके परिवार की पार्टी की तरफ से मदद महज एक दिखावा है। सन् 2017 में चुनाव के बाद आजम खां साहब का पार्टी के पोस्टर से फोटो हटा दिया गया, जिसकी लड़ाई हम और हमारे साथियों ने लड़ी थी। आजम खां साहब की मदद का असली सब हमसे बेहतर कोई नहीं जानता। अगर हम बोले तो बात बहुत दूर तलक जायेगी।सन् 2022 के विधानसभा के चुनाव में कई जिलों के मुसलमान नेता जो अपने क्षेत्र में मजबूत थे उनके टिकट को काटकर मुसलमानों की कयादत को कमजोर किया गया।हम खासतौर से मुसलमान भाईयों से कहना चाहते हैं कि मुसलमान को नफरत की बुनियाद पर वोट देना बन्द कर देना चाहिए, किसी एक विशेष पार्टी का डर दिखाकर मुसलमान का चोट हासिल किया जाता है। इसलिए मुसलमान वोट का एहसान नहीं समझा जाता। “दुश्मन दुश्मनी निभाता है लेकिन दोस्त दोस्ती निभाने को तैयार नहीं।”उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2014, 2017, 2019, 2022, 2023 के चुनाव में मुसलमान लगातार पार्टी को वोट कर रहा है, लेकिन पार्टी के Poor Working & Management & दूरदर्शिता की कमी के कारण मुसलमान का वोट कामयाब नहीं हो पा रहा है। जिसका खामियाजा सिर्फ मुसलमान को उठाना पड़ रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की कमजोर तैयारी की वजह से पार्टी और विपक्ष इतना सियासी कमजोर नजर आ रहा है, “कि नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है”। सन् 2019 में भी सपा गठबंधन के बावजूद इतनी कमजोर लड़ रही थी कि जब स्व० मा० मुलायम सिंह यादव जी को पार्टी के गठबंधन के बावजूद कमजोरी का एहसास हो गया था, इसीलिए नेता जी ने लोकसभा में नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया था।उन्होंने कहा कि नेता जी (स्व० मुलायम सिंह यादव जी) मुसलमानों को लीडर बनाते थे लेकिन आज पार्टी में उनको साजिश करके उनके विकल्प बना उनके प्रतिद्वन्दी पैदा करके मजबूत मुसलमान नेताओं को खत्म करने का काम किया जा रहा है। नेता जी के वक्त में मुसलमान को अपने वोट की कीमत मिलती दिखाई पड़ती थी, पर आज मुसलमान वोट के बदले अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है।आपने हमें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया इसके लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। शायद यह पद मुसलमानों को खुश करने के लिए दिया गया हो लेकिन हम मुसलमानों को सच्चाई से रूबरू कराना चाहते है, इस पद की हैसियत से हमें पार्टी में काम करने का ना कोई अधिकार था और ना ही कोई जिम्मेदारी दी गयी थी, यह पद सिर्फ हमें Visting Card या Paid छपवाने के लिए मात्र दिया गया था, यह एक खोखली ताकत है। इस पद पर रहकर पार्टी में मुसलमानों के बद से बदतर हालातों में सुधार कराने में हम कामयाबी हासिल नहीं कर पाये। आपसे जब भी मुसलमान की बात कही गयी तब आपका मूड़ उखड़ जाता है, आप मुसलमान का सच सुनना नहीं चाहते। अब मुसलमान व मुसलमान लीडर की पार्टी में नेताजी के वक्त जैसी इज्जत और कद्र नहीं बची, इसलिए हमारे दिल ने हमें यह महसूस करने पर मजबूर कर दिया कि हमें इस पद पर नहीं रहना चाहिए।अगर आप मुसलमानों के खिलाफ हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते, मुसलमान वोट के साथ इंसाफ नहीं कर सकते तो आप हमारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव से इस्तीफा मंजूर करने की मेहरवानी करें।हमारा अगला सियासी कदम (मुसलमान, युवा, गरीब, किसान, दलित, पिछड़े, सर्वण) इंसान की हर जायज लडाई के लिए उठेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights