उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डीसीएम की टक्कर से तीन घरों में नुकसान हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को कादरचौक से आलू भरकर उझानी आ रही डीसीएम जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के गांव पतौरा पहुंची तभी अचानक डीसीएम अनियंत्रित होकर सौरभ पुत्र सोहनपाल के मकान से टकरा गई जिससे उनके मकान की छत गिर गई वहीं डीसीएम के मकान से टकराने के कारण ब्रह्मानंद शर्मा व संजीव शर्मा के मकान की दीवार गिर गई जिससे काफी नुकसान हो गया । हादसे के बाद मकान स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया । बताया जाता है बाद में दोनों लोगों में आपसी समझौता हो गया ।