अयोध्या। में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने योगी मंत्रिमंडल का 1 फरवरी को प्रस्तावित रामलला दर्शन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 फरवरी को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों से फरवरी में रामलला के दर्शन करने नहीं जाने को कहा है। उनका मानना है कि अयोध्या में प्रतिदिन दो से तीन लाख रामभक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं। मंत्रियों के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। लिहाजा प्रदेश सरकार ने भी एक फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब मंत्रिमंडल के सदस्य 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं।