मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोज की ये आदतें पहुंचा रही हैं आपके दिमाग को नुकसान, जल्द से जल्द करें इनमें सुधार

January 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। दिमाग हमारे शरीर के सभी फंक्शंस को कंट्रोल करता है। इसलिए इसका हेल्दी रहना काफी आवश्यक होता है। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल की वजह से कई बार ऐसा हो नहीं पाता है। हमारे रोज के रूटीन में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से हम अनजाने में ही अपने दिमाग को काफी नुकसान पहुंचता है। इस कारण से हमारी याददाश्त, सोचने की क्षमता, एकाग्रता आदि पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए उन हानिकारक आदतों से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-सी आदते हैं, जो धीरे-धीरे आपके दिमाग को हानि पहुंचा रही हैं। डिजिटल माध्यमों की वजह से हम अक्सर एक ही जगह देर तक बैठे रहते हैं। इस कारण से दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जो ब्रेन सेल्स को काफी प्रभावित करता है। इसलिए अपने दिमाग को हेल्दी रहने के लिए बहुत देर तक एक ही जगह न बैठे रहें। काम के दौरान या दिन में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए टहल लें। बहुत लंबे समय तक स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करने से उनसे निकलने वाली ब्लू लाइट आपके दिमाग को प्रभावित करती है। इस कारण से दिमाग थक जाता है और सार्केडिन रिदम भी बिगड़ सकता है, जिस कारण से इनसोम्निया की समस्या भी हो सकती है, जो दिमाग के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए अपनी स्क्रीन टाइम को लिमिट करने की कोशिश करें। पोषक तत्वों की कमी की वजह से दिमाग के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। साथ ही, प्रोसेस्ड फूज आइटम्स, एलकोहल, शुगर और अनहेल्दी फैट्स दिमाग के लिए हानिकारक होते हैं। ये फूड आइटम्स अल्जाइमर्स के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए हेल्दी डाइट अपनाएं, जिसमें सीजनल फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हेल्दी फैट्स, लीन प्रोटीन आदि शामिल हों। बिंज वॉच करते हुए या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए, अक्सर लोग रात को देर तक जागते रहते हैं, जिस कारण से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। नींद पूरी न होने की वजह से हमारे कॉग्नीटिव फंक्शन प्रभावित होते हैं, जिस कारण से याददाश्त कमजोर होना, प्रॉब्लम सॉल्विंग में दिक्कत जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए रोज रात को सही वक्त पर सोने और 7-8 घंटे की लगातार नींद लेने की कोशिश करें। भरपूर मात्रा में पानी न पीने की वजह से अटेंशन और मेमोरी काफी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, पानी की कमी की वजह से दिमाग में मौजूद फ्लूड और इलेक्ट्रिक बैलेंस पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए रोज 8-9 गिलास पानी पीएं, ताकि आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights