डीएम ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों के साथ की बैठक

IMG_6141
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं।
 कोरोना वायरस के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 यशपाल सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। इसके बचाव के लिए जगरूकता एवं सतर्कता बहुत जरूरी है। कोविड-19 धनात्मक लोगों पर तत्काल कांटैक्ट ट्रेसिंग किये जाने तथा प्रत्येक कोविड पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी सैम्पलिंग कराई जाए। उन्होनें कहा कि प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे करने वाली सर्विलान्स टीम सक्रिय रहे। किसी व्यक्ति के धनात्मक होने पर कोविड अस्पताल पहुंचाना, कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्था का अनुश्रवण, मरीजो से रैण्डम आधार पर फीडबैक लेने, केन्द्रीकृत व्यवस्था के तहत एम्बुलेन्स की सेवा सुचारू रूप से चलती रहे। जनपद में सेनेटाइजेशन के विशेष अभियान का अनुश्रवण, कोविड समर्पित इकाइयों में एडमीशन एवं डिस्चार्ज का रियल टाइम अनुश्रवण, कोविड समर्पित चिकित्सा इकाईयों में साफ सफाई व्यवस्था की अनुश्रवण, होम आइसोलेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी गंभीरता से होता रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जागरूक करे कि घर से बाहर कम से कम निकलें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे, मास्क अवश्य लगाएं। बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच अवश्य कराए। ऐसी स्थिति में पुनः सामान्य स्थिति बहाल किये जाने के लिए महामारी के संचरण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने की आवश्यकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत बस स्टैण्ड, प्राइवेट बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर भी विशेष निगरानी रहे। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड न होने दी जाए। मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोए, सेनेटाईजर का प्रयोग करने एवं दो गज की दूरी बनाये रखने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। कोविड-19 घनात्मक पाये जाने पर तत्काल निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुरूप कन्टेनमेंट जोन बनाए जाए। जिसमें निर्धारित रेडियस के क्षेत्र में टीम लगाई जाए।
—-

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights