मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सैजनी गांव में HPCL CBG प्लांट का उद्घाटन करेंगे, तैयारियां पूरी

January 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कल बदायूं के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ केन्द्रीय पेट्रोलियम मन्त्री हरदीप पुरी तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी जिले के लोगों क़ो बड़ी सौगात देगें वह जिले में HPCL CBG प्लांट (एचपीसीएल द्वारा निर्मित बायो प्लांट) क़ा उद्घाटन करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन नें सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीएम योगी आदित्य नाथ और केन्द्रीय पेट्रोलियम मन्त्री हरदीप पुरी व केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली कल 1:30 बजे बदायूं पहुंच कर दातागंज के सैजनी में एक विशाल जनसभा क़ो संबोधित करेंगे इस दौरान सीएम योगी जिले के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। एचपीसीएल सीबीजी प्लांट किसानों की पराली लेकर उससे सीएनजी गैस निर्मित करेगा। जिससे किसान पराली भी नहीं जलाएंगे और उन्हें उस पराली का रुपया भी मिलेगा। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह नें बताया की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कल 1:30 बजे दातागंज के सैजनी में एक विशाल जनसभा क़ो संबोधित कर जिले के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे इस दौरान वह एचपीसीएल द्वारा निर्मित एक बायो गैस प्लांट का भी उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।

जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्लांट से किसानों क़ो सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय क़ो दो गुना करने में कारगर साबित होगा जो किसान के धान की खरीद के साथ पराली की भी खरीद करेगा अब किसानों अपनी पराली जलाने की जरूरत नही है अब किसानों की पराली एचपीसीएल का प्लांट खरीदेगा जिससे किसानों क़ो सीधा फायदा होगा । वहीं सीएम योगी के कार्यक्रम क़ो लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी नें बताया की सीएम की सुरक्षा में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गयी और सभा स्थल की जगह ड्रोन से निगरानी की जा रही है कई एडिशन एसपी और सीओ क़ो तैनात किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights