हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

WhatsApp-Image-2024-01-26-at-15.09.54-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट में झण्डा फहराकर तिरंगे को सलामी दी व राष्ट्रगान गाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पो की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां कार्यक्रम का संचालन कुंवर जमशेद ने किया।
तत्पश्चात पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ झण्डा फहराया कर परेड की सलामी ली। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प लिया। यहां देशभक्ति से सम्बंधित बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


केन्द्रीय मंत्री बी0एल0 वर्मा ने कहा कि भारत के अमृत काल में, 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस अवसर पर मैं देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं। संविधान को अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। भारत के सुनहरे भविष्य की आधारशिला 26 जनवरी 1950 को, हमारे संविधान को लागू करने के साथ रख दी गई थी। हमारा संविधान, अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं। हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं, जिसके कारण एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं।

जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद देश को गणतंत्र प्राप्त हुआ है। आज हम स्वतंत्रता की घड़ी में सांस ले रहे हैं। गणतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है, आम जनता की इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं की पहचान और उसके अनुसार सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन। मुझे यह कहते हुए बहुत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस प्रकार से देश की सेवा की है, उससे न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में भी उनकी लोकप्रियता, न्यायप्रियता और नेतृत्व क्षमता स्थापित हुई है। उन्होंने जनकल्याण के साथ विश्व कल्याण की अपनी सोच से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री बी0एल0 वर्मा, जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी और सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बच्चों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एसपी सिटी एके श्रीवास्तव एसपी आरए राम मोहन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights