मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम की इस जनसभा को लेकर देशभर के राजनीतिज्ञों की नजर यहां लगी हुई

January 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान उनकी सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाली एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी, एनसजी समेत अर्द्धसैनिक बल और राज्य स्तरीय पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। जनसभा स्थल व चोला क्षेत्र को पूर्ण रूप से नो-फ्लाईजोन में डाला गया है। जिससे आकाश से लेकर जमीन तक प्रधानमंत्री को अचूक सुरक्षा प्रदान की जा सके। वहीं, यदि ड्यूटी में कोई लापरवाही करता मिलता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बुलंदशहर के चोला क्षेत्र स्थित चांदमारी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहीं से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी बजाएंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लोकार्पण भी यहीं से करेंगे। पीएम की इस जनसभा को लेकर देशभर के राजनीतिज्ञों की नजर भी यहां लगी हुई। वहीं, पीएम की जनसभा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा जिम्मा संभालने वाले एसपीजी ग्रुप ने भी जनपद में डेरा डाल लिया है। पीएम जनसभा के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पहला सुरक्षा घेरा एसपीजी जवानों का रहेगा, जो कि प्रधानमंत्री के साथ होंगे और जनसभा स्थल पर भी चारों तरफ सुरक्षा को पुख्ता करेंगे। इसके अलावा दूसरे घेरे में एनएसजी कमांडो मोर्चा संभालेंगे। तीसरे घेर में अर्द्धसैनिक बलों के जवान व राज्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी होंगे। इस दौरान एसपीजी और एनसजी कमांडोज के अलावा 80 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी जनसभा के दौरान लगाई गई है। जिनमें जनपद व आस पास के विभिन्न जनपदों से इन्हें बुलाया गया है। जबकि, आठ एसपी रैंक के अधिकारी भी ड्यूटी में रहेंगे। इसके अलावा पांच हजार पुलिसकर्मी होंगे, जिनमें करीब 100 इंस्पेक्टर, एक हजार से अधिक दरोगा, करीब आठ सौ हेड कांस्टेबल, पांच सौ महिला पुलिसकर्मी और करीब ढाई हजार पुरूष आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इनमें से करीब तीन हजार पुलिसकर्मी गैरजनपदों से आए हैं। इसके अलावा आठ कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी भी सुरक्षा के लिए मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। उनकी सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी। एसपीजी, एनसजी के अलावा 11 कंपनी अर्द्सैनिक बल, पांच हजार पुलिसकर्मी और करीब 80 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जनसभा स्थल समेत चोला क्षेत्र को नो फ्लाईजोन घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights