युवाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है: ओमवीर यादव

WhatsApp-Image-2024-01-22-at-15.07.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार परशुराम। चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित निर्वाचित हुए समस्त विधानसभा अध्यक्षों का स्वागत किया गया जिसमे मुख्यातिथि के प्रदेश कांग्रेस महासचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओमवीर यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर सफदर ने समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया इस अवसर पर मुख्यातिथि ओमवीर यादव में सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह जनपद में युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान एवं ऑनलाइन मतदान में जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है इससे साफ दिखता है कि युवाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है उन्होंने कहा समस्त युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने को कहा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तनवीर सफदर ने कहा ऑनलाइन युवक कांग्रेस के सदस्य बना कर ऑनलाइन मतदान के आधार पर बदायूँ को सौंपा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजवीर यादव बदायूँ युवा कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने के लिए युवकों को ऑनलाइन जोड़ने का काम कर रहे है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा युवा कांग्रेस ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया और इसी आधार पर इस बार युवा कांग्रेस ने ऑनलाइन सदस्यता के साथ साथ ऑनलाइन मतदान का भी फैसला किया गया था इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा ऑनलाइन हुए मतदान में राजवीर सिंह 1463 मत पाकर विजय बने। इस चुनाव में कांग्रेसी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे राजवीर यादव को सफलता मिली। युवा प्रदेश कांग्रेस ने जिले की युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान राजवीर यादव को सौंपी है। राजवीर यादव सहसवान विधानसभा ब्लॉक अंबियापुर ग्राम बर्नी ढकपुरा के रहने वाले हैं और वह कांग्रेस में जिला कांग्रेस कमेटी सचिव, विधानसभा सहसवान प्रत्याशी आदि पदों पर रह चुके हैं। ओमकार सिंह ने कहा समस्त पदाधिकारी जमीन से जुड़े कांग्रेसी हैं। उनके जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से जिले का युवक कांग्रेस की तरफ आकर्षित होगा और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के साथ साथ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है ओमकार सिंह ने बताया। बिसौली विधानसभा से एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुन्नेन्द्र कन्नौजिया की पत्नी पूजा कन्नौजिया 295 मत प्राप्त कर विधानसभा अध्यक्ष बनी सहसवान विधानसभा से हरवीर यादव 394 मत पाकर विधानसभा अध्यक्ष सहसवान बिल्सी विधानसभा से नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन के भाई कमरुल हुसैन 579 मत पाकर विधानसभा अध्यक्ष दातागंज विधानसभा से मोहम्मद सैफ 53 मत पाकर विधानसभा अध्यक्ष और शेखुपुर विधानसभा से राहुल पाल 99 मत हासिल कर शेखुपुर विधानसभा अध्यक्ष बने जबकि बदायूँ विधानसभा में युवा कांग्रेस का मतदाता कोरम पूरा न होने के कारण यहां अध्यक्ष नही बन पाए जबकि 3 मत हासिल कर गुड्डू सागर बदायूँ विधानसभा सचिव बने प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, रजनी सिंह, अजित यादव व पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि जिले भर के युवकों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा । जिसका लाभ कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights