मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

January 18, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर। कोहरा व शीतलहर ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। इसका प्रभाव सीधे लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे निकली धूप भी बेअसर रही। शाम होते ही फिर ठंड और शीतहलर ने जोर लिया।जनवरी की शुरुआत से ही सर्दी सितम ढहा रही है। शीतलहर लोगों को घरों से नहीं निकलने दे रही। अधिकांश समय हीटर और अलाव के सहारे ही व्यतीत हो रहा है। लोग बहुत जरूरी कामों से ही घरों से निकल रहे हैं। इसका असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। हर समय ग्राहकों से गुलजार रहने वाले शहर के अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार, चौक बाजार, डिप्टी गंज आदि में भीड़भाड़ कम ही दिखाई दे रही है। कंपकंपा देने वाली ठंड व कोहरे का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात्रि पाला भी पड़ा। वहीं पिछले कई दिन से जारी कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। आसमान में कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर साबित रही। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरा संग पाला पड़ने की भी संभावना बन रही है। यदि धूप निकली भी है तो भी शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होगा। बादल छाने की भी संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights