अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार समिति के बने सदस्य

WhatsApp-Image-2024-01-14-at-19.18.29-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक अलीगढ़ क्लार्क इन होटल पर संपन्न हुई बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ,राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष डा.नीरज वोरा विधायक ,प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश शासन,महेश चंद्र गुप्ता विधायक बदायूं ,रमेश जायसवाल विधायक मुगलसराय,संजीव अग्रवाल विधायक बरेली, मुक्ता वार्ष्णेय विधायक अलीगढ,रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड,पुरोषत्तम खंडेलवाल विधायक आगरा , विमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग बोर्ड, मिथेलश अग्रवाल महिला अध्यक्ष,अमित वार्ष्णेय युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि का मार्गदर्शन प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों को मिला साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को विशेष जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विशेष कार्य हेतु बदायूं इकाई के लिए सम्मानित भी किया गया जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नीरज वोरा द्वारा दिए गए व्यक्तव में बताया कि वैश्य समाज को अपनी हीन भावना त्याग कर गर्व की अनुभूति करनी चाहिए कि वैश्य समाज के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भारत को विश्व गुरु बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है साथ ही प्रदेश में 35 विधायक एमएलसी और कई दर्जा प्राप्त मंत्री है जो समाज की सेवा कर रहे है प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज पर आदिकाल से लोग अपना भरोसा जताते आ रहे है टैक्स के रूप देकर विकसित भारत को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है हमे अपनी कमजोरियो को भूल कर एक मंच आकार सभी वर्गो को संगठित होना होगा उन्होंने बताया कि वैश्य समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्रामीण स्तर पर संगठन कार्य कर रहा है राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संघे शक्ति कलयुगे का अर्थ बताते हुए

कहा कि संगठन को संगठित करके ही हम अपने समाज का मन सम्मान सुरक्षित कर किसी कार्य को अंजाम तक पहुंचा सकते है बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगा कर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को विशेष जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सलाहकार समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन गुप्ता एवं केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के नेतृत्व में सदस्य मनोनित किया इनके इस मनोनयन में वैश्य समाज में खुशी की लहर है नगर विधायक ने समाज को नई दिशा देने की लिए उक्त जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया बैठक में बदायूं जनपद के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू को प्रभारी कपिल देव अग्रवाल मंत्री उ. प्र . शासन एवं राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य महेश चंद्र गुप्ता व अथितियो ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया बदायूं जनपद की ओर से विनय गुप्ता अवधेश गुप्ता ने बैठक में प्रतिभाग किया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights