नागपुर में पुष्प वर्षा के बीच राम भक्तों के साथ संघ मुख्यालय पहुंची शिप्रा पाठक

WhatsApp-Image-2024-01-11-at-20.54.07
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नागपुर( महाराष्ट्र)। आज वॉटर वूमन शिप्रा पाठक अपनी राम जानकी वन गमन पद यात्रा के दौरान नागपुर शहर पहुंची।नागपुर शहर के रेशमबाग ग्राउंड पर शिप्रा का राम भक्तों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।इस दौरान लोगों ने गगनभेदी जयश्री राम जानकी के नारे भी लगाए।अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते पूरे भारत में राममय माहौल हो गया है उसमें शिप्रा पाठक की राम जानकी वन गमन पद यात्रा के आज यहां पहुंचने पर राम भक्तों में नया उत्साह आ गया।आपको बताते चलें वॉटर वुमन के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राम जानकी वन गमन पथ पर पद यात्रा प्रारंभ की है जिसका मुख्य उद्देश्य राम नाम के संकल्प की शक्ति, जानकी माता के चरित्र को मातृ शक्तियों को आत्मसात कराने के अलावा राम जानकी पथ पर राम जानकी वाटिका की स्थापना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिप्रा इससे पहले भी नर्मदा नदी की 3600 किमी की पैदल यात्रा कर चुकीं हैं।इसके अलावा शिप्रा उत्तर प्रदेश की गोमती नदी की 1010 किमी की पद यात्रा करने वाली भारत की पहली महिला है।शिप्रा ने बताया की जल,जंगल,नदी,पहाड़ सभी में राम तत्व उपस्थित है जिसे जानना राम को आत्मसात करने के लिए आवश्यक है तभी रामराज्य संभव है। उन्होंने बताया कि जानकी माता के चरित्र में स्वाभिमान,वीरता और पतिव्रता सभी का अद्भुत संगम है। एक तरफ उन्होंने अयोध्या की सत्ता को ठुकराकर राम के साथ वन मार्ग को चुनकर पतिव्रता और साहसी होने की शक्ति को दर्शाया दूसरी ओर उन्होंने अपने स्वाभिमान को विवादित होते देख भू समाधि लेकर भगवान राम को भी शोककुल कराकर विवश कर दिया।लंकानरेश रावण जैसे जिद्दी राक्षस के अत्याचार का भी माता जानकी ने वीरता से सामना किया।उन्होंने आज की नारी को माता जानकी को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा आज के फिल्मी सितारों को आदर्श बनाने वाले युवा अपनी संस्कृति से विचलित हो रहे है।इस मौके पर मुख्य रूप से सायली नरसापुरकर,मोहित करोसिया,शिवम बिसेन,अंगद पांडे,शेफाली रौलवार,अनुरामा सिंह,रोशनी सोनी,खेमराज दमाहे, दशरथ बिसेन, संदीप कटरे,बिट्टू पारधी,तेजांश दीक्षित समेत सैकड़ों रामभक्त एवम पंचतत्व संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights