बदायूँ में मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सुपुर्द-ए-खाक

WhatsApp-Image-2024-01-11-at-20.19.40-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। देश के मशहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान का कोलकाता में निधन ,पार्थिव शरीर उनके घर यूपी के बदायूँ शहर के कबूलपुरा मोहल्ला में पहुंचा छोटे सरकार की दरगाह के कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपर्द ए खाक। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मशहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान मूल रूप से बदायूं के कबूलपुरा मोहल्ले के निवासी थे यहां उनका पैतृक घर है और यही उनका जन्म हुआ। राशिद खान के नाना सहसवान रामपुर घराने के पद्म भूषण उस्ताद निसार हुसैन खान थे। इन्हीं से उन्होंने 6 साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ली और 10 साल की उम्र में ही उस्ताद निसार खान के साथ कोलकाता चले गए और वहां आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी में संगीत की तालीम ली। उन्हें 2006 में पद्मश्री तो साल 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका 55 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन से संगीत प्रेमियों में उदासी छा गई। उसका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर मोहल्ला कबूलपुरा पहुंचा। वही उनके निधन की खबर सुनकर उनके घर कबूलपुरा मोहल्ले में अधिकारी संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी । उनका छोटे सरकार की दरगाह के कब्रिस्तान में गुरुवार को सुपर्द ए खाक किया गया। उनके अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। इसमे बड़ी संख्या संगीत प्रेमियों की भी थी ।सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका शव बदायूं आया। यहां सभी ने उनका दीदार किया। इसके बाद दोपहर में छोटे सरकार की दरगाह के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत रामपुर सहसवान घराने के कई गायक मौजूद रहे।

उस्ताद राशिद हुसैन खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए। उनके प्रसिद्ध गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ काफी लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा उन्होंने विवेक ओबराय अभिनीत फिल्म ‘किसना : द वॉरियर पोएट’ के गाने ‘काहे उजाड़ी मोरी नींद’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ का ‘अल्लाह ही रहम गीत’ भी गाया था।

इसके अलावा करीब एक दर्जन बांग्ला फिल्मों में भी उन्होंने गीत गाए। उस्ताद राशिद खान ने अपने चाचा ग्वालियर घराने के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से भी प्रशिक्षण लिया था। पद्मश्री और पद्मभूषण के अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और फिल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights