अयोध्या में खुलेगा विश्व का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, दुनिया के लिए मॉडल होगा यह शहर

download-6-6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अभी अयोध्या के बदलने की शुरुआत है, देखते जाइए। आने वाले समय में यहां कई ऐसे मॉडल लागू होंगे जो पूरे देश के लिए नजीर बनेंगे। राम के धाम के भीतर विश्व स्तरीय विकसित महानगर जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है तो इसके बाहरी हिस्से को भी हर तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अयोध्या को लेकर देश-दुनिया उत्सुक है, नई उमंग है, इस भाव को अनवरत बनाए रखना होगा। योगी ने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए कई वर्षों की प्लानिंग के साथ सरकार काम कर रही है। आठ नए होटल यहां बन रहे हैं। इसके अलावा 25 के प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें कई फाइव और सेवन स्टार होटल शामिल हैं। देश में पहली बार सेवन स्टार शाकाहारी होटल यहीं पर खुलने जा रहा है। आज इसकी फ्रांस में घोषणा हो रही है। डिजीटल टूरिस्ट मैप यहां आने वालों का मददगार बनेगा। राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में अयोध्या स्वच्छ और दिव्य कुंभ की तरह दिखेगी। सीएम योगी मंगलवार को यहां सर्किट हाउस के सभागार में संवाददाताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लंबा समय यहां बिताया या फिर चार-पांच वर्ष बाद आए उन्हें नई अयोध्या नजर आ रही होगी। सिर्फ आस्था का सम्मान नहीं किया जा रहा, ढेर सारे लोगों के लिए आजीविका के माध्यम भी उपलब्ध हो रहे हैं। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे महानगरों के साथ फोर लेन की कनेक्टिविटी हो गई है। 15 जनवरी तक रेल लाइन का दोहरीकरण हो जाएगा। एयर कनेक्टिविटी की शुरुआत हो ही चुकी है। यहां के हवाई अड्डे पर आठ बड़े प्लेन उतर सकते हैं। इसके विस्तार की भी तैयारी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंदर हाल के वर्षों में बहुत विकास हुआ है। पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ऐसे में रोजगार सृजन की संभावना को विराट स्वरूप मिला है। टैक्सी, नाविक, दुकानदार और फूल व प्रसाद बेचने वालों की आजीविका बढ़ी है। बड़ी संख्या में श्रद्घालु और पर्यटकों के आने से इसमें लगातार इजाफा ही होगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए 22 भारतीय के साथ संयुक्त राष्ट्र की नौ सूचीबद्ध भाषाओं में संकेतक लगवाए जा रहे हैं। शहर में बिजली संचालित बस सेवा शुरू होने जा रही है। सीएम ने कहा कि अयोध्या में अपनी तरह का बिल्कुल अलग बहुमंजिली पार्किंग का मॉडल दिया गया है। जहां पर एक ही जगह पार्किंग के साथ व्यावसायिक स्थान, भोजनालय और डाॅरमेट्री की सुविधा मिलेगी। ये भवन सड़क चौड़ीकरण के बाद व्यापारियों के पुनर्वास के भी माध्यम बनेंगे। यह देश की पहली सोलर सिटी होगी। जो काम अयोध्या में दस साल पहले हो जाने चाहिए थे वो अब हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर को जोड़कर ग्रीन काॅरिडोर विकसित होगा। यहां से आने वाले रामभक्तों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी हाइवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। एंबुलेंस समेत अन्य आकस्मिक सेवाएं भी मिलेंगी। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यहां पर रोजाना 50 हजार लोगों के रूकने की व्यवस्था की जा रही है। योगी ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 16 से 22 तक हर शहर, हर गांव उत्सव मनाएगा। सभी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और रामनाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दीप जलाए जाएंगे। इस वर्ष के 22 जनवरी जैसा उत्सव अब हर वर्ष दीपोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights