वाटर वूमेन शिप्रा पाठक उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ के 1540 किमी के जंगलों को पार कर महाराष्ट्र सीमा की निकट कुरई पहुंची

WhatsApp-Image-2024-01-07-at-20.48.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। वाटर वूमेन शिप्रा पाठक की राम जानकी वन गमन पद यात्रा आज सिवनी से चलकर कुरई पहुंची।इस दौरान शिप्रा पाठक ने लगभग 35 किमी की पैदल दूरी तय की। शिप्रा पाठक द्वारा निकाली जा रही 4000 किमी लंबी अयोध्या से रामेश्वरम पद यात्रा किसी मातृ शक्ति द्वारा निकाली जा रही भारत की पहली राम वन गमन पद यात्रा हैं।अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जोर शोर से चल रही तैयारियों में शिप्रा पाठक की पद यात्रा पहुंचते ही राम भक्तों में नया जोश भर देती है।राम भक्त जगह जगह भारी मात्रा में एकत्र होकर पद यात्रा का आदर सत्कार कर रहे हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आज कुरई में घुसते ही वाटर वूमेन के स्वागत में खड़े सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर पद यात्रा का स्वागत किया। शिप्रा का स्वागत करने के लिए हर जगह महिलाओं को बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। आज वाटर वूमेन शिप्रा ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का बेमिसाल उदाहरण थी माता जानकी। जानकी माता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम को दिए गए वनवास में साथ जाने का निर्णय माता जानकी ने स्वयं लेकर जहां एक ओर पतिव्रता नारी होने का स्वरूप दिखाया वहीं एक ओर अविश्वास प्रकट करने पर भू समाधि लेकर अपना स्वाभिमान से भी आमजन को परिचित कराया।उन्होंने बताया रावण के साम्राज्य वाली लंका भी जानकी को डरा नही पाई इससे समझा जा सकता है उनके अंदर एक साहसी योद्धा की भी उपस्थिति थी। उन्होंने कहा ये बात मै आप लोगों को उनके गुणों को आत्मसात करने के लिए बोल रही हूं न की खाली सुनने के लिए। उन्होंने कहा की आने वाले मानसून में पूरे वन गमन पथ पर राम जानकी वन वाटिका स्थापित करेंगे। आपको बताते चलें सरयू से सागर के नाम से जानी जा रही शिप्रा की पदयात्रा अयोध्या से रामेश्वरम तक कई प्रदेशों से होकर निकलेगी। 27 नवंबर से शुरू हुई

इस पद यात्रा के दौरान शिप्रा के पैरों में बार बार पड़ने वाले छालो पर उनकी राम जानकी भक्ति भारी पड़ गई।शिप्रा निरंतर बड़े उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर चल रहीं है। राम जानकी पथ पर सदियों बाद जानकी का चित्रण करती हुई चल रही इस महिला को महिलाएँ एकटक देखती रह जाती है।महिलाएं उनकी एक झलक देखने के लिए लगातार उनके साथ चलने का प्रयास कर रहीं हैं।इस दौरान स्वागत समारोह में नरेंद्र टांक,संगीता यादव,रोशनी जायसवाल,कल्पना पांडे,प्रेमलता यूके,नीलमणि यादव,पंकज श्रीवास्तव,सरस्वती मेश्राम,शुभम जायसवाल,राहुल जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, ग्रीस टांक,अभिलाष जायसवाल,मनोज वैश्य,शीतेंद्र यादव,मनमोहन सूर्यवंशी,धीरेंद्र जायसवाल,राजू देहरवाल,होमन लाल बरमैया आदि मुख्य लोगो समेत भारी मात्रा में रामभक्तों की उपस्थिति रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights