मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कड़ाके की ठंड बढ़ा देता है आपका भी ब्लड शुगर, तो इन बेड टाइम आदतों से करें इसे कंट्रोल

January 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। डायबिटीज एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिससे बचाव करना ही इसका सबसे बेहतर उपचार है। दरअसल, अभी भी डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके ही इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। डायबिटीज इंसुलिन की कमी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से होता है, इसलिए  इसके मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल में ऐसे सुधार लाने की जरूरत होती है, जिनसे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। आपकी रात को सोते समय की आदतें भी इसमें आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं, किन बेड टाइम आदतों से आप ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं। थोड़ी देर टहलने से बॉडी इंसुलिन का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर पाती है। इस कारण से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा और आपको नींद भी बेहतर आएगी। इसलिए कोशिश करें कि सोने से थोड़ी देर वॉक करें। हालांकि, सोने से पहले बहुत हेवी वर्क आउट न करें, इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। रात को सोने से पहले कई लोग बहुत अधिक खाना खा लेते हैं, जिस कारण से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर सकता है। इसलिए कोशिश करें रात के समय हल्का और थोड़ा खाना खाएं। हेल्दी कार्ब्स और फाइबर वाला खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है।  रात को अधिक देर से खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खाना खाने में ज्यादा देर न करें। खाने में देरी की वजह से खाना पचाने में तकलीफ और नींद में भी खलल पड़ सकता है। अक्सर लोग मिडनाइट स्नैक्स खाते हैं। वे या तो देर रात को भूख लगने की वजह से क्रेविंग की वजह से देर रात को स्नैक्स खाते हैं। इस कारण से, ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि देर रात कोई स्नैक्स न खाएं और अगर खाएं भी, तो कुछ हल्का खाएं, जैसे- पॉप कॉर्न, दही आदि।  डायबिटीज के मरीजों के लिए वज्रासन में बैठना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस आसन की मदद से इंसुलिन बनाने में मदद और इसका बेहतर इस्तेमाल करने में सहायता मिल सकती है, जो ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मददगार होते हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights