समोसे के साढ़े चार सौ रुपये मांगने पर मारपीट

download-7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी अतहर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उसकी कमल्ले चौराहे पर समोसे की दुकान है। दुकान के सामने नईम की हेयरकटिंग की दुकान है। नईम ने उसकी दुकान से कई बार समोसे लिए, लेकिन उसका रुपये नहीं दिया। नईम के कुल 450 रुपये हो गए थे। जब उसने रुपये मांगे तो नईम टालमटोल करता रहता था। नईम शाम सात बजे दोबारा दुकान पर समोसे लेने आया, लेकिन उसने समोसे देने से मना कर दिया। इस पर नईम आग बबूला हो गया और गाली गलौच करते हुए अपने भाई जकी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और 1200 रुपये भी लूट लिए। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights