इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी; पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ ही की कार्रवाई

Untitled-14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा इन दिनों दहशत में है। छात्रा का आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाला एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। आए दिन छेड़छाड़ करता है। विरोध पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने उल्टा उसके खिलाफ ही शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा जताते हुए पाबंद की कार्रवाई की है। डीसीपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है। पीड़ित छात्रा सदर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह इंजीनियरिंग कर रही है। पिता सरकारी अध्यापक हैं। मां की 6 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। पिता अक्सर सरकारी कार्य के चलते बाहर रहते हैं। इसका फायदा अपार्टमेंट निवासी मनोज शर्मा उठाता है। वह गंदी नीयत रखता है। उसकी पत्नी से शिकायत भी की, लेकिन वह उल्टा उस पर ही आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगी। 25 नवंबर को आरोपी मनोज ने गलत तरीके से छुआ। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मनोज शर्मा के राजनीतिक प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसके और पिता के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई कर दी। आरोपी ने एक दिन फिर गलत तरीके से पकड़ा और विरोध पर हाथ मोड़ दिया। तेजाब से चेहरा बिगड़ने की धमकी दी। आरोपी यह भी धमकी दे रहा है कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो पिता का जीना मुश्किल कर देगा। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में डीसीपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। छात्रा को बयान के लिए बुलाया गया था। लेकिन, वह कॉलेज में होने के कारण बयान देने नहीं आ सकी है। मामले में साक्ष्य संकलन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights