पीलीभीत में पर्यटन को मिलेगी उड़ान: चूका बीच के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

download-3-21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कतर्नियाघाट, दुधवा और चूका बीच के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के साथ फोरलेन सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। इससे पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जोर पकड़ रही हैं। इससे न केवल पर्यटन का विस्तार होगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थल को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने पूर्व में चार देशों के वन्य जीव विषयों को प्रदेश के टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी कराया था। इधर अक्तूबर माह में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन को और भी विकसित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता में शामिल किया।  एक दिन पूर्व लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका बीच के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। सैलानियों की बेहतर सुविधा के लिए इन जगहों पर जाने के लिए फोरलेन मार्ग विकसित करने पर भी जोर दिया गया।  ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल चूका बीच को ओर विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के लिए जंगल सीमा से सटे इलाकों में भी होमस्टे की तर्ज पर पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिससे सैलानियों को ठहरने में कोई समस्या ना हो। पर्यटन के विस्तार से क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार के अवसर आसानी से मिल सकेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights