मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम मोदी कल अयोध्या में: रामनगरी को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का मिलेगा उपहार, मिल सकते हैं ये तोहफे

December 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे। इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खासतौर से फोकस होगा। चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की कुछ परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं। मोदी के अयोध्या दौरे को योगी ने ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के निर्देश दिए हैं।  इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह, अयोध्या के महापौर सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आए। मठ-मंदिरों को सजाया जाए। भव्य तोरणद्वार तैयार बनाए जाएं। सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं, लिहाजा उन्हें यथोचित स्थान दें। साधु-संतों द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना है। उनसे संवाद बनाएं। यह रोड शो जनता के लिए है, ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। रूट में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहें। व्यवसायियों को प्रतिष्ठान की साज सज्जा के लिए प्रोत्साहित करें। सीएम ने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। लिहाजा, भीड़ प्रबंधन पर फोकस किया जाए। सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकों की तैनाती करें। सुरक्षा के दृष्टिगत एरियल सर्विलांस भी हो। यातायात को लेकर भी सीएम ने जरूरी निर्देश दिए।प्रधानमंत्री शनिवार की सुबह अयोध्या में छह वंदे भारत व दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से अयोध्या-आनंद बिहार वंदे भारत व दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से व अन्य को वर्चुअल माध्यम से रवाना करेंगे। पीएम अयोध्या धाम स्टेशन पर तैयार नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे।1-मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट- 1463 2-अयोध्या-जगदीशपुर हाइवे- 2185 3-जौनपुर-बाराबंकी रेलवे लाइन दोहरीकरण- 1919 4-मल्हौर से डालीगंज लाइन दोहरीकरण मय विद्युतीकरण- 200 5-राम पथ- 844.93 6-भक्तपथ- 68.04 7-धर्म पथ – 65.40 8-एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे- 44.98 9-बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज- 74.25 10-अयोध्या रेलवे स्टेशन प्रथम फेज-241 11-राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज- 245.64 (सहित कुल 31 परियोजनाएं शामिल हैं)। 1-ग्रीन फील्ड टाउनशिप- 2181 2-वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना- 300 3-एडीए/नगर निगम कार्यालय- 119 4-एनएच-27 (8 से 121.6 किमी) सुदृढ़ीकरण व सुधार- 297 5-एनएच-27 बाईपास (121.6 से 144.02 किमी)- 218 6-सरयू के गुप्तारघाट से राजघाट तक नए घाट और सुंदरीकरण- 39.47-नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास- 23.29 8-दीपोत्सव के लिए गैलरी- 23.25 9-राम की पैड़ी, राजघाट, राम मंदिर कारीडोर- 22.83 10-चार ऐतिहासिक गेटों का सुंदरीकरण व अन्य कार्य- 15.18 11- सिपेट (केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियंरिंग एवं तकनीकी संस्थान)-39 1-सीवरेज ट्रीटमेंट वर्क उन्नाव- 102 2-टेनरी कलस्टर जाजमऊ, कानपुर- 617 3-130 एमएलडी एसटीपी जाजमऊ जोन- 967 4-खुटार-लखीमपुर सेक्शन टू लेन मार्ग एनएच-730 (82-140 किमी) 327 5-रूमा-चकेरी-चांदरी रेलवे लाइन तीन- 182 6-गोसाई का बाजार फोर लेन बाईपास(घाघरा ब्रिज टू वाराणसी)-2406.45 7-त्रिशुंडी की परियोजना-1

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights