एस एस कालेज में कंप्यूटर एवं टैली पर चल रही कार्यशाला का समापन

Screenshot-2023-12-28-191014
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस० एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में कंप्यूटर के अनुप्रयोग तथा टैली पर चल रही छः दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया I मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय सहसवान, बदायूं के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक दीक्षित ने कहा कि अब वह समय है जबकि कंप्यूटर के प्रयोग की जानकारी प्रत्येक युवा को होनी चाहिए I कॉमर्स के हर क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग होने लगा है इसीलिए बी०कॉम० के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर को एक प्रायोगिक विषय के रूप में जोड़ा जाना चाहिए I उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान उनकी रोजगार परकता को बढ़ाता है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह स्वरोजगार की दृष्टि से भी उपयोगी हैI एस० एस० कॉलेज के डॉ विजय तिवारी ने टैली की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए टैली की सहायता से तैयार किए जाने वाले प्रपत्रों के विषय में बताया I कार्यशाला के अंतिम दिन डॉ बृजलाली ने कंप्यूटर लैब में छात्रों के स्प्रेडशीट, ई – नेटवर्किंग तथा उद्योगों में प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कल सभी प्रशिक्षार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा और उनका प्रेजेंटेशन भी होगा इसके बाद सभी को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे l

डा रुपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यकृम में डा देवेन्द्र सिंह , डा कमलेश गौतम, डा गौरव सक्सेना, डा अजय वर्मा,डा सन्तोष सिंह, डा सचिन खन्ना , डा अखण्ड सिंह भी उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights