गेहूं की जगह खाएं नारियल के आटे की रोटी, डायबिटीज के साथ कंट्रोल होगा वजन

images-1-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। अक्सर लोग रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रोटी बनाने के लिए नारियल के आटे का इस्तेमाल किया है? जी हां, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाया जाता है। नारियल का आटा गेहूं के आटे से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल को सुखा कर इसका आटा तैयार किया जाता है। लोग इसे खासकर बेकिंग के लिए उपयोग में लाते हैं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल खाने में रोजाना कर सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल के आटे के फायदे। नारियल के आटे में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी नियंत्रित रहता है। नारियल के आटे में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करता है। इसे खाने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल भी नहीं बढ़ता और दिल की बीमारी भी दूर रहती है। नारियल के आटे में गेहूं के आटे की तुलना में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में पाया जाता है यानी इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। नारियल के आटे में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। नारियल के आटे में आयरन, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights