एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस समारोह उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के पर्व का शानदार आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में हुआ, जिसे सेंटा क्लॉज तथा मैसी क्रिसमस के अनेक रंग बिरंगे मनभावन चित्रों से सुसाजित किया गया था। संेटा क्लॉज की आकृतियाँ बहुत भव्य थीं। विद्यालय के आर्टस एवं क्राफ्ट की तरफ से साज-सज्जा में कोई कमी नहीं की गई।

कार्यक्रम का प्रांरम्भ के0जी0 के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक लघुनाटिका यीशु मसीहा का जन्म दिन का मंचन किया। बच्चों का प्रस्तुतिकरण बहुत मार्मिक रहा। एन0सी0 के विद्यार्थियों ने चमकानूर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की वेशभूषा कार्यक्रम के अनुरूप थी। कक्षा-1 के छात्रों ने लैट इन शाइन गान पर नृत्य प्रस्तुत किया। पी0एन0सी0 के छात्रों ने आइ एम दा हैथीऐस्ट क्रिसमस ट्री गान पर मनमोहक गान प्रस्तुत किया। कक्षा 3 से 98 तक के बच्चों ने कैरोल गाया। एन0सी0 के बच्चों ने ऐरोविक सॉग प्रस्तुत किया। कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने क्रिसमस टाइम गान प्रस्तुत किया। आज के कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता कक्षा 2 के छात्रों-छात्राओं – अक्षिता, उमम, अंचित, महक, कंचित, नव्या, अरनव, अक्षा, गुरलीन, अग्रिम, अहाना, अयांश ने एंकरिंग की।

अध्यापिकाओं ने जिक्रा, मंतीशा, सिमरन ने भी एंकरिंग की। आज के कार्यक्रम का आनंद विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल निदेशिका नंदिता अग्रवाल, विद्यालय प्रंबध तंत्र के सदस्य सुभाष चंद्र मिनौचा, प्रधानचार्य रविन्द्र भट्ट शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0सिंह संबंधित कक्षाओं की अध्यापिकाएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम को वि़द्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह कार्यक्रम सोनिका के निदेशन मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उन्होने ही वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया जरीना सेंटा क्लॉज की भूमिका अदा की मनोज सक्सेना, अंकिता सिंह का योगदान रहा। इसके अतिरिक्त विवेका सिंह आर्येन्द्र मिश्रा, शाकेव रजा व प्रिया राना का भी योगदान रहा। मिनी संेटा क्लॉज बने युगांश अग्रवाल ने बच्चों को टॉफी व चॉकलेट का वितरण किया। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को चॉकलेट वितरित की।