राजकीय सिविल पेन्शनर्स परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

WhatsApp-Image-2023-12-20-at-8.24.46-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उ.प्र. राजकीय सिविल पेन्शनर्स परिषद का अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य कोषाधिकारी के प्रतिनिधि सहायक कोषाधिकारी राजीव कुमार एवं अकरम हुसैन (लेखाकार) द्वारा सम्पन्न कराया गया। परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्यारे सिंह यादव को पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। परिषद के नवनियुक्ति पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गई। सुजान सिंह राठौर महामंत्री, गुलाब सिंह राठौर (कोषाध्यक्ष), संतोष कुमार शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), डी.के. अग्रवाल (उपाध्यक्ष / मीडिया प्रभारी), वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक महेश मित्र (उपाध्यक्ष सांस्कृतिक), हरि ओम वर्मा (मंत्री), रवीन्द्र मोहन सक्सेना (उपाध्यक्ष), राधे श्याम (संयुक्त मंत्री), महेन्द्र सिंह यादव (उपाध्यक्ष), ग्यादीन मौर्य (लेखा परीक्षक), डॉ. हाकिम सिंह (उपाध्यक्ष) आदि पदाधिकारी नवनियुक्त किये गये। कवि महेश मित्र द्वारा विदाई पत्र पेंशनर्स परिषद परिवार की ओर से बाचन कर भेंट किया गया तथा नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई पत्र प्रस्तुतकर भेंट किया गया। उपाध्यक्ष डी के. अग्रवाल द्वारा संगठन की मजबूती एवं एकजुटता बनाये रखने पर बल दिया गया। संरक्षक भीमसेन सागर द्वारा प्यारे सिंह यादव शिशु को शुभकामना दी गई तथा पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। संरक्षक सुरेशचन्द्र सक्सेना तथा आचार्य प्रताप सिंह द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। राधे श्याम (संयुक्त मंत्री) ने पूर्व अध्यक्ष की विदाई में कहा- एक अकेला या शख्स बहुत मिसालें दे गया। भूखे को जैसे तरसाने को दो निबाले दे गया। हरिओम वर्मा, मोहन लाल, सुजान सिंह राठौर, गुलाब सिंह राठौर द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी एवं साहित्यकार अशोक खुराना ने प्यारे सिंह यादव ‘शिशु’ को शुभकामना देते हुए अपना एक मुक्तक पढ़ा। प्यारे सिंह यादव बने, अध्यक्ष संस्था आज- मेरी है शुभकामना, हो शुमंगल काज।” महेशचन्द्र सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट एण्ड गाइड, सीमा यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला प्रकोष्ठ को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्यामचन्द्र गुप्ता, योगेश कुमार चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह यादव, प्यारे लाल पाल, मनसुख लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) किया गया। अन्त में नवनियुक्त अध्यक्ष (राष्ट्र कवि) प्यारे सिंह यादव ‘शिशु द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights