लोक लेखा समिति सभापति ने निर्माण कार्यां का किया निरीक्षण

Untitled-11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जनपद शाहजहांपुर के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को माननीय सभापति, लोक लेखा समिति के साथ बिनावर पहुंचकर गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण एवं औद्योगिक गलियारा निर्माण का औचक रूप निरीक्षण किया। मा0 सभापति ने कार्य की प्रगति को देखा एवं इन कार्यां में किए गए व्यय धनराशि के संबंध में जानकारी ली। मण्डलायुक्त निर्देश दिए कि कार्य तेज गति से कराया जाए जिससे कि समय से पूर्ण हो सके। कार्य में किसी भी प्रकार की शीतलता ना बरती जाए। बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य जनपद में प्रगति पर है। सदर तहसील अन्तर्गत बिनावर क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेस के समीप औद्योगिक गलियारा का यूपीडा द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। औद्योगिक गलियारा से लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद में एक्सप्रेस-वे लगभग 92 किमी लंबाई का सदर, बिल्सी, बिसौली और दातागंज तहसील से गुजर रहा है। औद्योगिक गलियारा बनने से क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। औद्योगिक गलियारे में विभिन्न प्रकार उद्योग लगेंगे जिसका लाभ जनपद के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल व जिला खनन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights