24 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा फ़ॉर्म

images-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित सैकेण्ड्री, सीनियर सैकेण्ड्री, कामिल एवं फ़ाज़िल परीक्षा वर्ष 2024 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र मदरसा पोर्टल पर भरे जाने की अन्तिम तिथि छात्रहित में रजिस्ट्रार, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ ने एक बार पुनः बढ़ा दी है। चालान के माध्यम से राजकोष में परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 23 दिसम्बर 2023 एवं आवेदन-पत्र 24 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन भरें जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर से लॉक आवेदन-पत्रों का ऑनलाईन अग्रसारण 28 दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा में किया जाना है। इसलिए मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर अपने स्तर से लॉक करने के उपरान्त 26 दिसम्बर 2023 तक चालान की छायाप्रति,मान्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं लिस्ट ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें जिससे आवेदन-पत्र समय से अग्रसारित किया जाना सम्भव हो सके। आवेदन पत्र तत्काल समय के अन्तर्गत मदरसा स्तर से ऑनलाइन अग्रसारित करें। आवेदन लॉक करने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। पोर्टल के अवलोकन से यह भी पाया गया है कि कतिपय मदरसों के ऑनलाईन भरे गये आवेदन संदेहास्पद श्रेणी में चले गये हैं,उसका कारण स्पष्ट करते हुये निवारण करायें। परीक्षा कार्य में अभीष्ठ प्राथमिकता अपेक्षित है इसलिए परीक्षा सम्बन्धी कार्य को युद्ध स्तर पर ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। क्योंकि परीक्षा का आयोजन फ़रवरी माह में प्रस्तावित है। इसलिए उक्त तिथियों के उपरान्त परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने की तिथि में संशोधन सम्भव नहीं हो सकेगा। भरे गये आवेदन पत्रों से जमा परीक्षा शुल्क का मिलान कर लें। परीक्षा शुल्क कम होने पर निर्धारित तिथि तक जमा कर दें। परीक्षा शुल्क का विवरण एवं विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुंशी/मौलवी स्तर की मान्यता के लिए न्यूनतम 150 विद्यार्थी आवश्यक हैं जिसमें मुंशी/मौलवी के विद्यार्थियों की संख्या-30 से कम नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक उच्चतर कक्षा की मान्यता के लिए वर्तमान वर्ष में न्यूनतम 10 विद्यार्थियों का परीक्षा में सम्मिलित होना आवश्यक है। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने यह भी बताया कि जिन मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा अपने मदरसे के अंकतालिकायें/सहप्रमाण-पत्र कार्यालय से अभी तक प्राप्त नहीं किये हैं वह मदरसा बोर्ड पटल सहायक मुअज़्ज़म यार ख़ॉं से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights