शारीरिक दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, कई बच्चों ने बाजी मारी

बदायूँ। मुख्य अतिथि सारिका गोयल सचिव विधिक साक्षरता ने सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर समेकित शिक्षा का झंडा आरोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया शारीरिक दिव्यांग बच्चों के 50 मीटर दौड़ में झंडी दिखा कर खेल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा दिव्यांग बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास खेल से होता है और बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है शिक्षा के साथ खेल को महत्व दिया जाना चाहिए

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के मैदान में किया गया दौड़ 50 मीटर श्रवण बाधित बालिका प्रथम लक्ष्मी दूसरे स्थान पर सरला तीसरे स्थान पर नंदिनी, दौड़ 50 मीटर शारीरिक दिव्यांग बालिका प्रथम महिमा दूसरे स्थान पर मुस्कान तीसरे स्थान पर नेहा, दौड़ 50 मीटर शारीरिक दिव्यांग बालक हाथ से पहले स्थान पर कुंवर दास दूसरे स्थान पर कृष्णा तीसरे स्थान पर आकाश, निबंध प्रतियोगिता पहले स्थान पर शनि कश्यप दूसरे स्थान भूमिका तीसरे स्थान पर यादवती कुर्सी दौड़ बालक प्रथम अजय पाल दूसरे स्थान पर अर्जुन तीसरे स्थान पर अनुराग, कुर्सी दौड़ बालिका मुस्कान बी प्रथम दूसरे स्थान पर भूमिका तीसरे स्थान पर अंजलि,

कुर्सी दौड़ श्रवण बाधित बालिका प्रथम रिंकी दूसरे स्थान पर सरला तीसरे स्थान पर नंदिनी, गायन उमेश तोमर प्रथम दूसरे स्थान पर पूनम तीसरे स्थान पर इरम 50 मीटर दौड़ बालक शारीरिक दिव्यांग पैर से प्रभावित सनी कश्यप प्रथम दूसरे स्थान पर अनुराग तीसरे स्थान पर राजन संस्कृतिक प्रतियोगिता रिंकी पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर यादवती तीसरे स्थान पर मधु, कुल आज के कार्यक्रम में 53 बच्चों ने विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग किये इस कार्यक्रम में समेकित शिक्षा बदायूं से जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह का सराहनीय सहयोग मिलाजिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी प्रणव पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं प्रधानाचार्य

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बदायूं प्रधानाचार्य केदारनाथ इंटर कालेज प्रधानाचार्य हाफिज सिद्धिक इस्लामिया इंटर कॉलेज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रभान यादव, स्पेशल एजुकेटर सुरेंद्र गंगवार, स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार मौर्य, रज्जन सिंह, विपिन मिश्रा, मनोज सिंह, आशीष यादव, अरुण कुमार, सुरेश मिश्रा, इकबाल बहादुर सिंह,विनोद गुप्ता, ने उपस्थित रहकर खेलकूद के आयोजन में सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने पीटीआई यश के इंटर कॉलेज बदायूं ने किया