कर्मचारियों के लिए हिटलर बने अधिशासी अभियन्ता:संघ

download-8-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पी0डब्लू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक संघ भवन में अपरान्ह 3ः00 बजे सम्पन्न हुयी। जिसमें संघठन के समस्त पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से 20 दिसम्बर को होने वाले धरने प्रदर्शन के लिए अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ आन्दोलन का बिगुल फूंकने की घोषणा कर दी है। पी0डब्लू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लो0नि0वि0 ने आरोप लगाया है कि फील्ड कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मॉगों का पत्र अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, को 01 दिसम्बर को दिया था। जिसमें 19 दिसम्बर तक मॉगो का निराकरण नही होता है तो संघ को विवश होकर 20 दिसम्बर को अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो0नि0वि0, बदायूँ के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। अधिशासी अभियन्ता ने संघ को 16. दिसम्बर को पत्र प्रेषित किया जिसमें एक पक्षीय असत्य तथ्यों पर आधारित गलत एवं भ्रामक रूप से हल कर दिया, लेकिन समस्यायें ज्यो क त्यों बनी हुयी है, आजतक 15 सूत्रीय समस्याओं का निराकरण नही हो पाया है। समस्याओं को हल करने की बीच पी0डब्लू0डी0 के अधिशासी अभियन्ता, रोड़ा बने हुए है। संघ के जनपद अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह और महामंत्री महेन्द्र पाल वर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रमुख अभियन्ता के आदेशों के बाबजूद अधिशासी अभियन्ता हिटलरशाही पर उतर आये है और कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे है। जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने समस्त फील्ड कर्मचारियों से अपील की प्रस्तावित धरना प्रदर्शन धिराव अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो0नि0वि0, बदायूँ के खिलाफ दिनांक 20 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे लगेगा। घरने में ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुॅच कर धरने को सफल बनायें। बैठक में सुरेश चन्द्र, रामनिवास, श्रीकृष्ण, विवेक कुमार, संजीव कुमार, विजयपाल, महबूब अली, राकेश कुमार आदि उपस्थित हुए। बैंठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने की एवं संचालन जिला मंत्री महेन्द्रपाल वर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights