बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली प्रेस क्लब में अध्यक्ष पवन सक्सेना ने पत्रकारों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष पवन सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों को निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, अनूप मिश्रा, मुकेश तिवारी, अनुराग शर्मा, शिवम ठाकुर, पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, निर्भय सक्सेना, प्रवीन सैनी, पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज आनंद, अजय मिश्रा, महेश पटेल, शशांक राठौर आदि मौजूद रहे।