मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

अल्फाबेट्स इंटरनेशनल प्ले ग्रुप स्कूल में नन्हे मुन्नों ने देशभक्ति के रंग में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। 15 अगस्त के पावन अवसर पर अल्फाबेट्स इंटरनेशनल प्ले ग्रुप स्कूल, बदायूं में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नन्हे-नन्हे बच्चों ने तिरंगा हाथों में लेकर पूरे विद्यालय को तिरंगे की छटा से सजा दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र यादव, निर्देशिका प्रेमलता जी, प्रधानाचार्या महिमा राघव एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्ले ग्रुप के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य, छोटी-छोटी कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। तिरंगा ड्रेस और हाथ में झंडा लिए बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम देशभक्ति देखकर अभिभावक और शिक्षक भी भावुक हो गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “15 अगस्त हमारे देश का सबसे गौरवशाली पर्व है। यह दिन हमें एकता, प्रेम और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। आज के नन्हे बच्चे ही कल के देश के कर्णधार हैं। इन्हें बचपन से ही देशभक्ति और अच्छे संस्कार देने चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को तिरंगे वाली टोपी और मिठाई वितरित की गई। पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights