मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं कुछ विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित भाषण प्रस्तुत कर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डीके चड्ढा, अध्यक्षा सुषमा कथूरिया तथा समस्त मैनेजमेंट कमेटी की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीके चड्ढा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकालने तथा घरों के दरवाजों और गेट आदि पर तिरंगा लगाने के बाद उसकी गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या जी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights