बदायूं,।हरिश्चंद्र वंशीय युवा समाज, बदायूं द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा हरिश्चंद्र जी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने “वंदे मातरम्” गायन किया और “जन गण मन” राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय समाज के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी एवं मंत्री मनोज रस्तोगी द्वारा किया गया।इस अवसर पर हरिश्चंद्र वंशीय युवा समाज के अध्यक्ष सुशांत रस्तोगी, मीडिया प्रभारी पीयूष रस्तोगी, आयुष रस्तोगी, सचिन रस्तोगी ‘बंटी’, तुषार रस्तोगी, विभु रस्तोगी सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।वक्ताओं ने देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देश और समाज की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।