बदायूँ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, गायन एवं काव्य पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत की। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने शासन का संदेश वाचन किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यगण, महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा।