पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड… दिन में धूप भी बेअसर; जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा हाल

download-6-6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दिया है। आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा के चलते दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार अभी चार-पांच दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रहीं। धूप में खड़े होने पर कुछ राहत थी। बर्फीली हवा के चलते पूरे दिन गलन बरकरार रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसका असर 19 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है।हमेशा गर्म कपड़े पहनें, कान को ठीक से ढक कर रखें। खुद को साफ रखें और आसपास भी स्वच्छता बनाकर रखें। ज्यादा ठंडे पानी के सेवन से बचें, हो सके तो गर्म पानी पीएं, इससे कई फायदे मिलेंगे। गुनगुने पानी से ही स्नान करें। ठंड में मौसमी फलों का सेवन जरूर करें। समय पर खाना खाएं और अच्छी नींद जरूर लें। बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाकर रखें और पांव में मोजे पहनाएं। डॉ. आलोक ओझा ने बताया कि बदलते मौसम में लोग बिस्तर से तुरंत उठते ही बाहर चले जाते हैं, योग करने लग जाते हैं। एकदम से गर्मी से ठंडे में जाना ही लोगों को बीमार बनाता है। सबसे खास बात यह है कि सुबह जैसे उठें तुरंत बिस्तर ना छोड़ें बल्कि उठाकर दो मिनट बिस्तर पर ही अपनी बॉडी को आराम दें। इसके बाद बिस्तर से उठते ही अगर आपको नहाने की आदत है तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी को सीधा सिर पर डालते हुए ना नहाएं बल्कि पहले पैरों पर फिर शरीर पर और इसके बाद सिर पर डालकर नहाएं। सर्दियों में इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights