राम मंदिर के निकट बनेगा एक बड़ा अस्पताल, 500 बेड के हॉस्पिटल में होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

download-13-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद यहां पहुंचने वाले लाखों राम भक्तों की सेहत का भी खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के निकट ही 500 बेड का एक बड़ा अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। पहले श्रीराम अस्पताल को ही उच्चीकृत करने पर मंथन चल रहा है, जिसके लिए भूमि की नापजोख भी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव के प्रस्तावित दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। जिले में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के रामनगरी पहुंचने का अनुमान है। इस लिहाज से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम नाकाफी हैं। मंदिर के निकट स्थित श्रीराम अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है। 300 बेड के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं अभी तक संचालित नहीं हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करना ही मजबूरी है। भविष्य की इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए अब सरकार गंभीर है।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर के निकट ही एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पहले तो मंदिर के निकट स्थित श्रीराम अस्पताल को ही उच्चीकृत करने की योजना है। इसके लिए अस्पताल की खाली भूमि की नापजोख भी हुई है।यह अस्पताल करीब 9600 वर्ग मीटर में बना है। इसमें लगभग 3200 वर्ग मीटर की जगह निष्प्रयोज्य है। इसी भूमि पर भवन निर्माण करने पर भी विचार हो रहा है। बीते दिनों मंडलायुक्त ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। ऐसे में मंदिर के निकट ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनने से राम भक्तों को चिकित्सीय सेवाओं के लिए भटकने से निजात मिलेगी। श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध भूमि की नापजोख करके उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि मंदिर के निकट ही एक बड़ा अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए भूमि खोजी जा रही है। अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने की भी उम्मीद है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights